फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Woman accused of cheating Rs 48 lakh jailed, threatened by posing as RAW agent

Panchkula News: 48 लाख की ठगी की आरोपी महिला को जेल, रॉ एजेंट बनकर दी थी धमकी

Thu, 16 Oct 2025 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of cheating Rs 48 lakh jailed, threatened by posing as RAW agent
पंचकूला। फर्जी दस्तावेज तैयार करने व जीरकपुर में कमर्शियल प्लॉट दिलाने के नाम पर 48 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह में शामिल महिला आरोपी को पुलिस ने कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपी महिला की पहचान अंजू उर्फ अंजली निवासी सेक्टर- 27 पंचकूला के रूप में हुई है। 14 अक्तूबर को गिरफ्तार आरोपी महिला को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी ने खुद को रॉ एजेंट बताकर धमकी दी थी।
विज्ञापन


डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि 31 जुलाई 2024 को पंचकूला निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी कि महिला ने खुद को प्रभावशाली अधिकारी बताकर उससे 48 लाख रुपये की ठगी की है। शिकायत पर एएसआई मनोज को जांच सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला : शिकायतकर्ता के अनुसार वर्ष 2019 में उसकी अंजू उर्फ अंजली मुलाकात हुई थी। उनके बच्चे एक ही स्कूल में पढ़ते थे जिससे आपसी नजदीकियां बढ़ीं। जनवरी 2023 में अंजू ने उन्हें और उनके पति को जीरकपुर की एक प्रॉपर्टी दिखाई। आरोपितों ने बताया कि यह प्रॉपर्टी यदविंदर सिंह निवासी जीरकपुर की है। बाजार मूल्य से कम दाम 1.50 करोड़ रुपये में प्रॉपर्टी मिल सकती है।

आरोपी ने कहा कि खास संबंधों के चलते सौदा संभव है और 38 लाख रुपये पहले देने होंगे। शिकायतकर्ता ने 17 फरवरी 2023 को यह राशि (बैंक और नकद, दोनों माध्यमों से) दी। इसके बाद उन्हें एक एग्रीमेंट टू सेल दिखाया गया जिसमें केवल विक्रेता का नाम था। बाद में दबाव डालकर नया एग्रीमेंट 17 अप्रैल 2023 को बनवाया गया। जब 19 जून 2023 को रजिस्ट्री की तारीख तय हुई तो बहाना बनाकर प्रक्रिया टाल दी गई। इसके बाद

अगस्त में एनओसी और अन्य दस्तावेजों के नाम पर 10 लाख रुपये और ले लिए गए।

कई महीनों तक रजिस्ट्री न होने पर शिकायतकर्ता ने जांच की तो पता चला कि न तो प्रॉपर्टी किसी यदविंदर सिंह की है और न कोई बिक्री प्रक्रिया चल रही थी। आरोपी ने 10 अक्तूबर 2024 को शिकायतकर्ता को 24 लाख रुपये के दो पोस्ट डेट चेक दिए जो बाद में बाउंस हो गए।


जांच में यह भी सामने आया कि एग्रीमेंट नोटरी से सत्यापित नहीं था और विक्रेता का पता भी फर्जी निकला। जब शिकायतकर्ता ने पैसे वापस मांगने की कोशिश की तो आरोपी ने खुद को रॉ एजेंट बताकर धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed