{"_id":"65ac3abc21ca72cae101cb07","slug":"withdrawal-of-rs-199-lakh-from-income-tax-department-lawyers-account-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-8612-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: इनकम टैक्स विभाग के वकील के अकाउंट से 1.99 लाख निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: इनकम टैक्स विभाग के वकील के अकाउंट से 1.99 लाख निकाले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। इनकम टैक्स विभाग के वकील के साथ 1.99 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। साइबर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-9 निवासी अजय अग्रवाल पेशे से इनकम टैक्स में वकील हैं। अगस्त 2023 को शिकायतकर्ता के मोबाइल पर 5899 प्वाइंट्स होने का मैसेज आया और उस मैसेज को शिकायतकर्ता ने दो दिन बाद देखा। मैसेज में दिए लिंक पर क्लिक करने पर एक होम पेज खुला जिस पर निजी बैंक का लोगो था।
उसमें शिकायतकर्ता ने बैंक खाता की आईडी और पासवर्ड डाला। इसके बाद क्रेडिट कार्ड की डिटेल भी उसमें भर दी। उसके कुछ ही देर बाद अमित नाम के व्यक्ति ने फोन कर खुद को निजी बैंक का अधिकारी बताकर ई-मेल पर आए ओटीपी के बारे में बताने को कहा और शिकायतकर्ता ने बता भी दिया। इसके तुरंत बाद शिकायतकर्ता के बैंक खाते से 1,99,740 रुपये कट गए। इसके तुरंत बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।