फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Withdrawal of Rs 1.93 lakh from woman's account by changing debit card

Panchkula News: डेबिट कार्ड बदल महिला के खाते से 1.93 लाख रुपये निकाले

Sun, 14 May 2023 01:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Withdrawal of Rs 1.93 lakh from woman's account by changing debit card
संवाद न्यूज एजेंसीरायपुररानी। डेबिट कार्ड बदलकर एक महिला के खाते से 1.93 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रायपुररानी निवासी डॉ. रोहित कुमार ने बताया कि 8 मई को उसकी माताजी शीला देवी अपने पोते धैर्य 10 वर्षीय और खुशविका 5 वर्षीय के साथ पैसे निकलवाने के लिए बस स्टैंड के सामने एटीएम बूथ पर गई थीं।
विज्ञापन

वहां खड़े एक युवक ने महिला की मदद कर रहे पोते से कहा कि बेटा तुझे पैसे निकलवाने नहीं आता है। आपने कार्ड उल्टा लगाया है। इसके बाद युवक ने डेबिट कार्ड बदल दिया। जब तक इस बारे में पता चलता, तब तक खाते से 1.93 लाख रुपये निकाल लिए गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed