{"_id":"66a8e9a35fa4b951ca02bd76","slug":"withdraw-cash-by-changing-atm-card-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-114382-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: एटीएम कार्ड बदलकर निकाली नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: एटीएम कार्ड बदलकर निकाली नकदी
Tue, 30 Jul 2024 06:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Tue, 30 Jul 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। कालका में एटीएम से पैसे निकालने गए व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से हजारों रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में देवी दयाल ने बताया कि 28 जून को वह कालका स्थित एक एटीएम से पैसे निकालने गया था। बताया कि जब वह पैसे निकाल रहा था तो उसके पिछे एक आदमी खड़ा था। जिसने बातों-बातों में उसका एटीएम ले लिया ओर उसे चेंज कर दिया। बताया कि व्यक्ति ने उसे किसी अन्य व्यक्ति का एटीएम थमा दिया था, जिसका पता उसे बाद में लगा। व्यक्ति ने उसके एटीएम का कोड भी देख लिया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि 29 जून को उसके अकाउंट से 66 हजार 272 रुपये निकाल लिए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।