फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   With the changing weather, get your blood pressure and sugar levels checked, people are falling prey to it.

Panchkula News: बदलने मौसम के साथ बीपी, शुगर की जरूर कराएं जांच, लोग हो रहे शिकार

Mon, 27 Oct 2025 01:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
With the changing weather, get your blood pressure and sugar levels checked, people are falling prey to it.

विज्ञापन
मौसम बदलने पर लोगों को अगर सिर दर्द या शरीर से दर्द नहीं जा रहा हो तो उन्हें ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच जरूर करवानी चाहिए। बदलते मौसम में यह बीमारी लोगों में बढ़ रही है। अगर इसकी जांच समय पर होगी तो इलाज सही तरीके से हो सकेगा और लोग बचाव के लिए सही तरीके से दवाएं ले सकेंगे। स्वास्थ्य जांच न केवल शुरुआती स्तर पर समस्याओं का पता लगाने में मदद करती है बल्कि हृदय रोग और मधुमेह जैसी पुरानी बीमारियों के जोखिम को भी कम करती है। इससे डॉक्टरों की ओर से सुझाव जरूर लेना चाहिए।

मौसम के बदलने पर तापमान, आर्द्रता और अन्य मौसमी कारक शरीर के कामकाज को प्रभावित कर सकते हैं जिससे ब्लड प्रेशर और शुगर के स्तर में बदलाव हो सकता है। अगर किसी को पहले से ही शुगर है तो मौसम में बदलाव से स्थिति और खराब हो सकती है और हृदय रोग का खतरा भी बढ़ सकता है। नियमित जांच से आपको अपने स्वास्थ्य पर नजर रखने में मदद मिलती है और किसी भी असामान्यता का समय पर पता लगाया जा सकता है जिससे आप तुरंत आवश्यक कदम उठा सकें।
विज्ञापन

इस तरह से करें बचाव
- मौसम के बदलते ही अपने ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच करवाना महत्वपूर्ण है, भले ही आपको कोई लक्षण न हों।
- संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और तनाव से बचाव भी इन स्थितियों को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं।
- अगर ब्लड प्रेशर अधिक हो तो नमक का उपयोग कम करें।
- भोजन से पहले और भोजन के बाद शुगर की जांच करनी चाहिए।
- खानपान में डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
-डॉ. मानव, एमडी मेडिसिन, सिविल अस्पताल पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed