फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   With folded hands before the deity, a thief broke open the donation box.

Panchkula News: भगवान के सामने हाथ जोड़कर चोर ने तोड़ा दानपात्र

Mon, 06 Apr 2026 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
With folded hands before the deity, a thief broke open the donation box.
सेक्टर-28 शिव मंदिर में 7-8 हजार रुपये चोरी, पहले माथा टेका फिर किया वार; पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-28 स्थित शिव मंदिर में चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां आरोपी ने पहले भगवान के सामने हाथ जोड़कर माथा टेका और फिर दानपात्र का ताला तोड़कर नकदी चुरा ली। पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
मंदिर समिति के सदस्य कृष्ण कुमार, निवासी गांव रामगढ़, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 1 अप्रैल 2026 की रात अज्ञात व्यक्ति मंदिर में घुसा और दानपात्र (गल्ला) का ताला तोड़कर करीब 7 से 8 हजार रुपये चोरी कर ले गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 4 अप्रैल तक अपने स्तर पर आरोपी की तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को शिकायत दी गई। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटेज में आरोपी पहले मंदिर में प्रवेश कर भगवान के सामने हाथ जोड़कर प्रणाम करता दिखाई देता है। इसके बाद वह दानपात्र को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देता है।

गौरतलब है कि इसी मंदिर में पिछले वर्ष 21 अक्टूबर को भी चोरी हुई थी। उस समय चोर दानपात्र तोड़कर करीब 20 से 25 हजार रुपये ले गए थे और सीसीटीवी कैमरा भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed