{"_id":"628e8e595b1da938562ef021","slug":"wishing-vis-president-gyanchand-gupta-a-happy-birthday-by-weighing-him-with-laddoos-pkl-office-news-pkl451735690","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को लड्डूओं से तोलकर दी जन्मदिन की बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को लड्डूओं से तोलकर दी जन्मदिन की बधाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरवाला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बरवाला के सरपंच बलजिंदर गोयल और पंचायत के सदस्यों की ओर से बरवाला बस स्टैंड पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पहुंचने से पहले ज्ञानचंद गुप्ता को भाजपा युवा कार्यकर्ता मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ बरवाला अनाज मंडी से लेकर बरवाला बस स्टैंड पर पहुंचे। यहां पर कस्बे के सरपंच बलजिंदर गोयल और पंचायत सदस्यों ने हरियाणा विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को पगड़ी पहनाकर और तलवार भेंट करके उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर हरियाणा ज्ञानचंद गुप्ता को लड्डूओं से तोलकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और लंबी आयु की कामना की। इस अवसर पर करीब 100 गरीब बच्चों को ज्ञानचंद गुप्ता ने प्रत्येक बच्चे को सौ रुपये और एक मिठाई का डिब्बा दिया, साथ ही इस मौके पर मौजूद लोगों को लड्डू बांटे गए।
इस दौरान भाजपा मंडल बरवाला के प्रधान गौतम राणा, मार्केट कमेटी पंचकूला के पूर्व चेयरमैन अशोक शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, एससी मोर्चा प्रधान अमरीक सिंह और भगवानपुर के सरपंच जितेंद्र सैनी, गुरचरण भरैली, अमित शर्मा रिहौड़ ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में चहुमुखी विकास किया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देश-प्रदेश के हर वर्ग तक पहुंचाया जा रहा है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर भाजपा मंडल बरवाला प्रधान गौतम राणा, पंचकूला मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन अशोक शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, गुरचरण वर्मा, रजनीश धीमान, पाल कश्यप, जमुनादास, विनोद बंसल, नीरज गोयल, विनोद गोयल, पवन शर्मा, जतिन गोयल और श्याम सुंदर पटवारी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।