फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Winter vacation till January 12 in all schools

सभी स्कूलों में 12 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश

Thu, 06 Jan 2022 01:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Winter vacation till January 12 in all schools
चंडीगढ़। हरियाणा के सभी सरकारी, निजी स्कूलों में 12 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। बुधवार शाम को स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए। सभी डीईओ, डीईईओ को इनका अपने जिले में पालन कराना होगा। कोविड की कड़ी पाबंदियों के चलते सरकार 3 जनवरी से प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों को पहले ही बंद कर चुकी है। शीतकालीन अवकाश भी 3 से 12 जनवरी तक होंगे। सरकार ने कोविड के मामले तेजी से बढ़ने पर पहले चरण की सख्त पाबंदियां 12 जनवरी सुबह 5 बजे तक लगाई हैं। स्कूलों में बच्चों के टीकाकरण शिविर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार चलेंगे। सरकार ने 15 से 18 साल की उम्र के बच्चों को 10 जनवरी तक टीकाकरण करने का निर्णय लिया है। इसके लिए डीसी, सीएमओ के साथ मिलकर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने अभिभावकों से अपने बच्चों को 10 जनवरी तक अधिक से अधिक टीकाकरण करवाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed