{"_id":"60d4e4748ebc3e2ad4241e93","slug":"will-start-22-thousand-solar-pumps-in-the-state-this-year-ranjit-panchkula-news-pkl4178442114","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में 32 हजार और कनेक्शन की मिली मंजूरी, इस साल शुरू किए जाएंगे 22 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में 32 हजार और कनेक्शन की मिली मंजूरी, इस साल शुरू किए जाएंगे 22 हजार
विज्ञापन
चंडीगढ़। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने को लेकर केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश में 32 हजार और पंप कनेक्शनों के लिए मंजूरी मिली है। करीब 1626 करोड़ रुपये की लागत से 50 हजार सोलर पंप शुरू किये जाने की योजना है। वर्ष 2021-22 में करीब 200 करोड़ की लागत से 22 हजार सोलर पंप शुरू किये जाएंगे। अब तक प्रदेश में 17 हजार किसानों को ट्यूबवेल के लिए सोलर कनेक्शन दिये जा चुके हैं।
बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने बताया कि केंद्रीय राज्य विद्युत मंत्री आरके सिंह से मुलाकात के दौरान यह मंजूरी मिली है। चौटाला ने कहा कि सौर ऊर्जा को लेकर कार्य करने में हरियाणा अग्रणी राज्यों में से एक है। विभाग लगातार इस पर काम कर रहा है। हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक संख्या में सोलर ऊर्जा को प्रयोग किया जा सके।
अगले साल तक सभी ट्यूबवेल के लिए बिजली कनेक्शन
ट्यूबवेल के लिए प्रदेश में किसानों को बिजली कनेक्शन देने का कार्य भी चल रहा है। अभी तक 17 हजार किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जा चुके हैं और जुलाई माह में सभी लंबित 7 हजार कनेक्शन रिलीज कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही दूसरे चरण में 40 हजार आवेदन आए हैं। इनमें से 19 हजार किसानों ने अनुमानित राशि जमा करा दी है। अगले वर्ष 30 जून तक उन किसानों को कनेक्शन दिए जाएंगे, जो निर्धारित अनुमानित राशि जमा कराएंगे।