{"_id":"60da2d468ebc3e9eac030d23","slug":"will-picket-if-bus-service-is-not-restored-soon-on-local-routes-in-morni-pkl-office-news-pkl418284396","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोरनी में लोकल रूटस पर बस सेवा जल्द बहाल न हुई तो देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोरनी में लोकल रूटस पर बस सेवा जल्द बहाल न हुई तो देंगे धरना
विज्ञापन
मोरनी। इलाके के लोकल रूट व मुख्य रूट मोरनी-पंचकूला पर हरियाणा परिवहन निगम की सेवाएं बहाल नहीं होने से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर निगम के अधिकारियों के खिलाफ धरने की चेतावनी दी है।
दरअसल, इलाके में बस सेवाएं पहले की भांति सुचारू नहीं होने से फसली सीजन में दूर दराज के इलाकों में रहने वाले ग्रामीण काफी तंग है। छोटे-छोटे कामों को पूरा करने के लिए सुबह से शाम तक पैदल चलने को मजबूर हैं। परिवहन विभाग की अनदेखी से इलाके के ग्रामीण काफी नाराज हैं। फिलहाल इलाके के रूट्स पर मोरनी से पंचकूला के लिए सुबह दो समय और शाम को बस चल रही हैं। जबकि लोकल रूट पर बसें नहीं चलाई जा रही हैं।
बडीशेर इलाका काफी पिछड़ा, नहीं मिल रही सुविधा
बडीशेर इलाका काफी पिछड़ा हुआ है। सड़क से कई किलोमीटर दूर गांवों से पैदल चलकर लोग मुख्य बाजार मोरनी पहुंचने के लिए मजबूर हैं। लोगों को महंगे दामों पर वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। वह बस रूट चलाने चाहिए जिससे जनता को लाभ मिले।
विज्ञापन
-बृज किशोर, अध्यापक
धामण पंचायत के लोगों को हो रही ज्यादा परेशानी
धामण पंचायत इलाके के सबसे दुर्गम पंचायतों में शामिल है। पंचायत से मोरनी गांव की दूरी एक तरफ 25 किलोमीटर है। निगम के अधिकारियों को जनता को सहूलियत देने के लिए सुबह 7 बजे धामण से मोरनी और शाम के समय वापस बस का समय रखना चाहिए।
-अजय राणा, सरपंच, कोटी पंचायत
पूरा दिन एक ही बस रूट पर चल रही बस
पूरे दिन में एक समय ही रूट पर बस सेवा को चलाया जा रहा है। जबकि पहले दिन में कई समय इस रूट पर बस सेवा चलने से लोगों को आने जाने में सहूलियत रहा करती थी। सुबह के समय तो बस सेवा समय पर चल रही है, लेकिन शाम को पहुंचने का समय नहीं होता।
-ओम दत्त शर्मा, मतोली
टिक्करताल नहीं पहुंच पा रहे पर्यटक व लोग
टिक्करताल इलाके का मुख्य पर्यटन स्थल है। यहां पर सैलानी काफी संख्या में बसों से पहुंचना चाहते हैं, लेकिन कोरोनाकाल में बंद हुई सेवाएं अभी तक शुरू नहीं हो सकी हैं। इससे स्थानीय लोगों के अलावा सैलानियों को भी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
-धर्मपाल शर्मा, सरपंच टिक्कर