फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Will not spare those guilty of burning a person in the farmers' movement: Vij

किसान आंदोलन में व्यिक्त को जलाने के दोषियों को बख्शेंगे नहीं : विज

Sat, 19 Jun 2021 01:13 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Will not spare those guilty of burning a person in the farmers' movement: Vij
चंडीगढ़। गृह मंत्री अनिल विज ने किसान आंदोलन में दिल्ली सीमा पर पेट्रोल डालकर एक व्यक्ति को जलाने के मामले को गंभीर बताया है। उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। मृतक के भाई के बयान पर अभियोग दर्ज कर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में जांच जारी है। विज ने कहा कि इस मामले में जो भी व्यक्ति कसूरवार होगा, कानून के अनुसार उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसान आंदोलन अब किसान नेताओं के हाथ में नहीं रहा है, अनेक बार टेबल पर बैठकर अधिकारियों के साथ उन्होंने आश्वासन दिए, लेकिन बाद में मुकर गए। पिछले दिनों हिसार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान जो पथराव हुआ था, उसके बाद प्रशासन के साथ बातचीत में कुछ बड़े नेताओं ने कानून हाथ में नहीं लेने का आश्वासन दिया था। उसके 3 से 4 दिन बाद एक विधायक के साथ मारपीट होती है। झज्जर में भाजपा कार्यालय के शिलान्यास को तोड़ दिया जाता है। कुल मिलाकर यही कहा जा सकता है कि यह किसान आंदोलन अब इनके नेताओं के हाथ से निकल चुका है। कुछ ताकतवर लोग इसे अंजाम तक नहीं पहुंचने देना चाहते। पिछले दिनों उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीमों को किसानों के टीकाकरण व टेस्टिंग के लिए वहां भेजा था, लेकिन ऐसी कुछ ताकतें इनके पीछे खड़ी है जो अंतिम नतीजे तक नहीं जाने देती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed