फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   will get free ambulance facility for corona testing again

दोबारा टेस्टिंग के लिए आने वालों को मिलेगी मुफ्त एम्बुलेंस सुविधा

Fri, 17 Jul 2020 11:19 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
will get free ambulance facility for corona testing again
चंडीगढ़। हरियाणा में क्वारंटीन या पॉजिटिव के बाद ठीक होने पर दोबारा टेस्टिंग के लिए मरीज को घर से लाने पर मुफ्त एम्बुलेंस की सुविधा दी जाएगी। रोहतक से मिली शिकायत पर सीएम मनोहर लाल ने यह व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। रोहतक में फिर टेस्टिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मरीजों को अपने वाहनों से आने के लिए कह रहे थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिक से अधिक रोग प्रतिरोधक आयुष किट्स लोगों को बांटें। आवश्यकता पड़ने पर मुख्यमंत्री कोरोना राहत फंड से अतिरिक्त राशि दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने हरियाणा भवन नई दिल्ली से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये मुख्यमंत्री को बताया कि राज्य में औसतन कोरोना पॉजिटिव दर 5.9 प्रतिशत है, जबकि पूरे देश में यह 7.6 प्रतिशत है। हरियाणा की रिकवरी रेट 75 प्रतिशत है, जबकि देश में यह 63 प्रतिशत है। प्रदेश में मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। प्रतिदिन टेस्टिंग रेट भी बढ़ाया है। गुरुग्राम में प्रतिदिन 2400, सोनीपत व फरीदाबाद में 880-880, अंबाला में 472 टेस्ट किए जा रहे हैं। राज्य में प्रतिदिन टेस्टिंग को बढ़ाकर 12,000 टेस्ट प्रतिदिन तक किया जाएगा। मोबाइल टेस्टिंग की सुविधा भी दी जा रही है।
विज्ञापन

हरियाणा को अभी हाल ही में भारत हैवी इलेक्ट्रॉनिक्स बंगलुरु से 100 और वेंटिलेटर प्राप्त हुए हैं। इसके साथ ही वेंटिलेटर की उपलब्धता 1000 से अधिक हो गई है। नए वेंटिलेटर्स को मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में वितरित किया जाएगा। इसके अलावा पंचकूला, रोहतक, गुरुग्राम में प्लाजमा बैंक खोले जा रहे हैं। लोगों को प्लाजमा डोनेट करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed