{"_id":"67a7b3f7e716872cce016f4e","slug":"wild-wood-warriors-register-second-consecutive-win-due-to-paras-all-round-performance-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-14862-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पारस के ऑलराउंडर प्रदर्शन से वाइल्ड वुड वॉरियर्स ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पारस के ऑलराउंडर प्रदर्शन से वाइल्ड वुड वॉरियर्स ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत
पंचकूला। सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खेले जा रहे चंद्रशेखर आजाद टी-20 टूर्नामेंट में वाइल्ड वुड वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन कर पंजाब पैंथर्स को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। स्टार ऑलराउंडर पारस ने गेंद और बल्ले से बेहतरीन खेल दिखाया। पहले गेंदबाजी कर पारस ने 23 रन देकर तीन विकेट लिए और पंजाब पैंथर्स के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त किया। इसके बाद 38 गेंदों में नाबाद 62 रन की मैच जिताऊ पारी खेलकर अपनी टीम को 17.5 ओवर में 166 रनों का लक्ष्य हासिल करने में मदद की। कप्तान गुरिंदर सिंह ने 34 रन जोड़े। इससे पहले पंजाब पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी कर 149 रन 5 विकेट खोकर बनाए, जिसमें नाबाद अंकित कौशिक (53) और प्रदीप यादव (52) ने अर्धशतक जमाए।
विज्ञापन
दिन के दूसरे मुकाबले में हीम्स हॉक्स ने सिटी चैलेंजर्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिटी चैलेंजर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 203 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसमें गुरनीत सिंह (57), मयंक सिद्धू (43) और अमृत लुबाना (38) ने अहम योगदान दिया। जवाब में हॉक्स ने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। कप्तान शिवम भांबरी ने 39 गेंदों में 59 रनों की विस्फोटक पारी खेली जबकि नेहाल पजनी ने 35 गेंदों में 54 रन बनाए। अंत में नाबाद निखिल शर्मा ने 23 गेंदों में तेजतर्रार 45 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। शिवम भांबरी को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। पुरस्कार वितरण समारोह में एसएसपी चंडीगढ़, कंवरदीप कौर (आईपीएस) और एमसी यूटी के चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर यूटीसीए चंडीगढ़ के अध्यक्ष संजय टंडन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।