{"_id":"69138a10679abda3ec0dc0da","slug":"why-is-the-municipal-corporation-spending-rs-18-crore-there-are-heaps-of-garbage-in-the-city-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-20287-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नगर निगम किसलिए खर्च कर रहा 18 करोड़, शहर में लगे हैं कूड़े के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नगर निगम किसलिए खर्च कर रहा 18 करोड़, शहर में लगे हैं कूड़े के ढेर
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के सेक्टरों और ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों से कचरा उठाने के लिए नगर निगम की ओर से हर साल 18 करोड़ रुपये खर्च करने के दावे किए जा रहे हैं। जमीनी हकीकत है कि 150 ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों सहित औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और 2 में कूड़े का उठान ही नहीं हो रहा है। ऐसे में सवाल उठा रहे हैं कि नगर निगम किस बात के इतनी भारी भरकम रकम का भुगतान कर रहा है। इस बारे में लोग कचरा शुल्क हटाने की कई बार मांग कर चुके हैं। इसके बावजूद नगर निगम इसे नहीं हटा रहा है। ऐसे में लोगों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पंचकूला नगर निगम की ओर से शहर के 31 सेक्टरों, एमडीसी-5, सेक्टर-20 की 150 ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों सहित औद्योगिक क्षेत्रों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए पंजा कंसोलेशन कंपनी को 18 करोड़ रुपये में ठेका दिया गया है। कंपनी 150 ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों और औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और 2 में कूड़े का उठान नहीं कर रही है। इस कारण शहर में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कूड़े का उठान न होने से बदबू फैली रहती है और गंदगी का माहौल रहता है। कूड़ा बाहर खुले में फेंका जा रहा है। औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 के सामने, अभयपुर के सामने भी कूड़े के ढेर देखे जा सकते है।
गारबेज कलेक्शन फ्लैट मेंं नहीं हो रही
डोर टू डोर गाड़ी के कूड़े को इकट्ठा करने के दावे भले किए जा रहे हैं। गाड़ी के आने जाने का कोई समय पता नहीं है। इस कारण कूड़ा रेहड़ी वाले को देना पड़ रहा है। साथ ही गारबेज टैक्स भी भर रहे हैं। इसे हटाने के लिए निगम ने कोई काम नहीं किया है।
विज्ञापन
अविनाश मलिक, महासचिव, आरडब्ल्यूए सेक्टर -20
रोज गाड़ी आने का समय नहीं
औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और 2 में गाड़ी आने का समय नहीं है। गाड़ी कूड़ा इकट्ठा करने नहीं आती है। निगम की ओर से केवल दावे किए जा रहे हैं। जमीनी हकीकत कुछ और ही है।
राकेश गर्ग, महासचिव इंडस्ट्री एसोसिएशन पंचकूला
शहर के सभी सेक्टरोंं मेंं गाड़ी जा रही है। अगर डोर टू डोर कलेक्शन में कंपनी की ओर से गड़बड़ी की जा रही है तो इसकी शिकायत दी जाए। कूड़ा उठाने वाली कंपनी पर कार्रवाई करेंगे। कंपनी को कूड़ा कलेक्शन के लिए गाड़ी लगाने को कहा गया है।
आरके सिंह, कमिश्नर, पंचकूला नगर निगम