फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Who Will Be Mayor? To Be Decided by 12 PM Today.

Panchkula News: मेयर काैन... आज 12 बजे तक होगा तय

Wed, 13 May 2026 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Who Will Be Mayor? To Be Decided by 12 PM Today.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। नगर निगम के चुनावी संग्राम के बाद शहर का मेयर काैन होगा, इसका फैसला बुधवार दोपहर 12 बजे आ जाएगा। सेक्टर-14 स्थित राजकीय महिला कॉलेज के ऑडिटोरियम में सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू होगी। दोपहर तक हार-जीत की स्थिति साफ हो जाएगी। प्रशासन ने मतगणना के लिए इंतजाम पूरे कर लिए हैं। वहीं पुलिस ने पूरे कॉलेज परिसर की अभेद्य किलेबंदी की है। लोग हरियाणा स्टेट इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर वोट काउंटिंग के रुझाान देख सकेंगे।
सीसीटीवी की नजर में होगी एक-एक वोट की गिनती: मतगणना की पारदर्शिता पर सवाल न उठे, इसके लिए प्रशासन ने फुलप्रूफ प्लान तैयार किया है। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सतपाल शर्मा ने बताया कि करीब 80 कर्मचारी टेबल पर तैनात रहेंगे। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी के साथ-साथ दर्जनभर सीसीटीवी कैमरों से हर मूवमेंट पर पैनी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

दो फेज में तय होगा पार्षदों का भविष्य: मतगणना हॉल में कुल 20 टेबलें सजाई गई हैं। 10 टेबल मेयर के लिए और 10 पार्षदों के लिए फिक्स हैं। दो फेज की गणना के दाैरान पार्षदों का भविष्य भी तय हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंटों के लिए नो एंट्री, जानें नियम: प्रशासन ने साफ कर दिया है कि बिना वैध पास के परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। पार्षद पद का उम्मीदवार अपने साथ सिर्फ एक एजेंट और मेयर प्रत्याशी 10 एजेंट ले जा सकेंगे। अंदर मोबाइल या अन्य किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर सख्त पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed