फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   White stripes, cat eyes and blinkers missing from roads, how should drivers drive safely?

Panchkula News: सड़कों से सफेद पट्टी, कैट आई और ब्लिंकर गायब, चालक कैसे चलाएं सुरक्षित वाहन

Fri, 17 Nov 2023 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
White stripes, cat eyes and blinkers missing from roads, how should drivers drive safely?
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। शहर की प्रमुख सड़कों से सफेद पट्टी, कैट आई और ब्लिंकर गायब हो चुके हैं। आने वाले समय में धुंध पड़ने के आसार हैं। धुंंध में वाहन चालक सड़कों पर बनी सफेद पट्टी, ब्लिंकर की मदद से वाहन चलाते हैं। सड़क पर सफेद पट्टी न होने के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। सुरक्षा को लेकर कई प्रकार के अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन उसी व्यवस्था में एक लापरवाही भी देखने को मिल रही है। सड़क बनाने के बाद बाउंड्री लाइन के दोनों तरफ और सेंट्रल लाइन पर मूल संकेतक के रूप में बनाई जाने वाली सफेद पट्टी भी गायब है। संवाद
धुंध में वाहन चालकों को मिलती है सफेद पट्टी से मदद
सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। आने वाले दिनों मेंं धुंध पड़ने की संभावना है। धुंध के दिनों में वाहन सवार अधिकांश इन सफेद पट्टियों को देखकर ही सड़क पर आगे बढ़ते हैं। सड़क पर सफेद लाइन यानी पट्टी न होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। शहर की कई सड़कों से सफेद पटटी, ब्लिंकर, केट आई गायब हो चुके है। लेकिन इस ओर संबंधित विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन



इन सड़कों पर नहीं है सफेद पट्टी
सेक्टर-3 ट्रैफिक लाइट से लेकर घग्गर पुल तक सफेद पट्टी मिट चुकी है। सेक्टर-21 घग्गर पुल की मरम्मत हाल ही में हुई है। पुल के ऊपर बनी सड़क पर भी सफेद पट्टी नहीं है। सेक्टर-24 व 25 पर हाल ही में बने पुल की सड़क पर बीच में सफेद पट्टी नहीं है। सेक्टर-24 व 25 की डिवाइडिंग पर लगे रिफ्लेक्टर, केट आई टूट चुके है। डंपिग ग्राउंड के समीप पर बनी सड़क सफेद पट्टी मिट चुकी है। शहर की कई अन्य सड़कों का भी यही हाल है। सर्दी के दिनों में धुंध के दौरान यह सफेद पट्टी वाहन सवारों को सुरक्षित चलने में सबसे अधिक मददगार सिद्ध होती है। सड़कों पर यह संकेतक न होने के कारण कोहरे में वाहन सवारों का सड़कों पर चलना चुनौतीपूर्ण हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफेद पट्टी देखकर आगे बढ़ते हैं वाहन चालक
सभी मुख्य मार्गों की बात की जाए तो यहां पर वाहन सवार सर्दी के दिनों में दिन हो या रात, बाउंड्री पर दोनों ओर व बीच की सेंटर सफेद पट्टी को ही देखकर आगे बढ़ते हैं। यह सफेद लाइन धुंध के दिनों में दुर्घटना से बचाव व सुरक्षा के लिए बेहद कारगर संकेतक माना जाता है।





हमारे क्षेत्र जो भी सड़कें आती हैं, उन पर मार्किंग का काम अगर बाकी रह गया है तो उसे जल्द पूर किया जाएगा, ताकी वाहन चालकों को परेशानी न हो। -एनके पायल, एक्सइएन, एचएसवीपी


शहर की कई सड़कों की रिकारपेटिंग चल रही है। जल्द उन सड़कों और अन्य सड़कों पर सफेद पट्टी और कैट आई लगाई जाएगी। - विजय गोयल, एससी नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed