फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   While preparing mid day meal in the school, gas leaked from the cylinder, there was panic in the school as soon as the fire broke out

Panchkula News: स्कूल में मिड डे मील बनाते समय सिलिंडर से गैस हुई लीक, आग लगते ही स्कूल में मचा हड़कंप

Sun, 21 Apr 2024 02:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
While preparing mid day meal in the school, gas leaked from the cylinder, there was panic in the school as soon as the fire broke out
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

बरवाला। राजकीय कन्या विद्यालय के मिड डे मील की रसोई में खाना बनाते समय शनिवार को गैस लीक होने से सिलिंडर की पाइप में आग लग गई। आग लगते ही विद्यालय में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को मामले की जानकारी दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।
विद्यालय के साइंस अध्यापक प्रदीप शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे मिड डे मील वर्कर वंदना, जसविंद्र कौर और हरबंस कौर स्कूल की रसोई में बच्चों के लिए खाना बना रहीं थीं। खाना बनाते समय अचानक गैस लीक हो गई। तीनों मिड डे मील वर्कर चिल्लाते हुए रसोई से बाहर भाग आईं। उन्होंने तुरंत आग लगने की सूचना स्कूल स्टाफ को दी। सूचना मिलते ही उन्होंने इसकी सूचना तुरंत डायल 112 और फायर स्टेशन अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया को दी। स्कूल के सभी बच्चों और स्टाॅफ सदस्यों को सुरक्षित निकालकर राजकीय कन्या पीएमश्री विद्यालय पहुंचाया गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचीं। डायल 112 और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने समय रहते सिलिंडर में लगी आग पर काबू पा लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही बरवाला के सरपंच ओम सिंह राणा सहित काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि इस घटना में जान-माल दोनों का नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed