फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Where women are respected, gods reside there- Dattatreya...

जहां नारी का सम्मान, वहां देवताओं का वास : दत्तात्रेय

Wed, 03 Jan 2024 08:13 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 08:13 PM IST
विज्ञापन
Where women are respected, gods reside there- Dattatreya...
हरियाणा राज्यपाल ने सावित्रीबाई फुले की जयंती समारोह में की शिरकतमाई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक नई पहल की गई है। विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद में महिलाओं की भूमिका सहरानीय है। बुधवार को हरियाणा राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय राजकीय प्राइमरी स्कूल चंडीकोटला में देश की पहली महिला शिक्षिका, नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता एवं महान समाज सेविका सावित्रीबाई फुले की जयंती एवं विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा समारोह में मुख्यातिथि के रूप में संबोधित किया। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल और उपायुक्त सुशील सारवान भी उपस्थित रहे।
इस मौके पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम में पहुंचने के उपरांत उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह कर्तव्य और निष्ठा से कार्य करते हुए गरीब व पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने अस्पृश्यता, आधिपत्य, जातिवादी व्यवस्था, समाज विरोधी व यथास्थितिवादी ताकतों के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़कर महिलाओं की शिक्षा के लिए क्रांतिकारी अभियान शुरू किया था। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों की लड़कियों, विशेष रूप से पिछड़े, अनुसूचित जातियों और जनजातियों की लड़कियों को शिक्षा की चौखट तक पहुंचाया। सावित्रीबाई फुले नारी शक्ति की प्रतीक हैं और नारी सशक्तिकरण की महान क्रांति की अग्रदूत बनी। नारी सशक्तिकरण का विषय अब केंद्र व राज्य सरकारों का मुख्य केंद्र बन गया है। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को भारत को 2047 तक एक विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की शपथ दिलवाई। इसके अलावा उन्होंने वृद्धा सम्मान भत्ता योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना और बीपीएल कार्ड के लाभार्थिायों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और कार्यक्रम में हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत करनी वाले राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-26, पंजाबी गिद्दा प्रस्तुत करने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-19 और स्वागत गीत प्रस्तुत करने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बीड घग्गर के विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मंच संचालन सुशील शास्त्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed