फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   When the teacher put her hand on the car, the teacher beat the child of class six, the court sentenced two months and imposed a fine of five hundred rupees.

Panchkula News: कार पर हाथ रखा तो शिक्षिका ने छठी कक्षा के बच्चे को पीटा, कोर्ट ने दो माह की सजा सुनाकर पांच सौ रुपये जुमार्ना लगाया

Fri, 25 Aug 2023 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
When the teacher put her hand on the car, the teacher beat the child of class six, the court sentenced two months and imposed a fine of five hundred rupees.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। छठी कक्षा के बच्चे को पीटने के एक मामले में जिला अदालत ने शिक्षिका को दो माह की सजा सुनाई है। जिला अदालत ने टिप्पणी कर कहा कि दोषी का कृत्य और आचरण बेहद निंदनीय है। दोषी ने बच्चे को इसलिए पीटा क्योंकि उसने स्कूल के मैदान में खेलते वक्त कार पर हाथ लगाया था। दोषी को अगर बच्चे से कोई शिकायत थी, तो वह इसकी जानकारी स्कूल के अधिकारियों को देती। ऐसे में शिक्षिका को परिवीक्षा अवधि पर नहीं छोड़ा जा सकता। उसने एक बेबस बच्चे के साथ मारपीट की है। इसके साथ ही शिक्षिका पर पांच सौ रुपये जुर्माना भी लगाया है।
दोषी शिक्षिका कीर्ति मलिक है। महिला के खिलाफ राजकीय विद्यालय रायपुररानी स्कूल की प्रिंसिपल भारती वर्मा ने बच्चे के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए थे। अदालत में करीब डेढ़ साल से ज्यादा वक्त तक चली सुनवाई के दौरान सामने आए तथ्यों और बयानों के आधार पर कोर्ट ने आरोपी को दोषी मानकर सजा सुनाई है। रायपुररानी पुलिस ने महिला शिक्षिका के खिलाफ 30 दिसंबर 2021 को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


यह है मामला

एफआईआर के मुताबिक राजकीय विद्यालय रायपुररानी स्कूल की प्रिंसिपल भारती वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 30 दिसंबर 2021 को वह डाइट पंचकूला निष्ठा ट्रेनिंग में भाग ले रही थी। इस दौरान उनके पास विद्यालय की शिक्षिका कृष्णा गौतम का फोन आया। जैसे ही वह स्कूल पहुंची तो उन्हें पता लगा कि गणित पढ़ाने वाली शिक्षिका कीर्ति मलिक ने कार पर हाथ लगाने की वजह से कक्षा छही के छात्र को बुरी तरह पीटा है। बच्चे के माता पिता और स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि बच्चे को बिना किसी कारण के पीटा गया। इसके साथ ही महिला शिक्षिका ने गांव के लोगों और स्कूल के स्टाफ को भी गालियां दी। उसने जान से मारने की भी धमकी दी। उन्होंने स्कूल के स्टाफ के साथ माता-पिता को भेजकर बच्चे का मेडिकल करवाया। मेडिकल में बच्चे के तीन चोट के निशान मिले। पुलिस ने शिकायत मिलने पर शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed