फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   When the neighbour woman stopped him from abusing, he took away his son

Panchkula News: पड़ोसी महिला ने गाली देने से रोका तो बेटे को उठा लिया

Mon, 08 Sep 2025 12:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
When the neighbour woman stopped him from abusing, he took away his son
पंचकूला। पिंजौर की एक कॉलोनी से नशे में धुत तीन लोगों ने एक आठ माह के बच्चे का किडनैप कर लिया। वह बच्चे की मां को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करना चाहते थे। रात के समय जब बच्चा रोने लगा तो नशे की हालत में चुप कराने के लिए बच्चे के मुंह में सेब ठूंस दिया। इससे बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने बच्चे को जंगल में दफना दिया। पुलिस ने इस मामले में मूलरूप से यूपी के बदायूं के रहने वाले जतिंदर उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापा मार रही है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार कल्लू और उसके दो अन्य साथी पिंजौर की एक कॉलोनी में शुक्रवार रात को शराब पी रहे थे। नशे की हालत में वह तेज आवाज में गाली दे रहे थे। पड़ोसी महिला ने कहा कि अगर वह शांत नहीं हुए तो पुलिस बुला लेगी। इसके बाद तीनों वहां से चले गए और महिला को सबक सिखाने के लिए उसके साथ दुष्कर्म की योजना बनाई। उन्होंने आठ माह के बच्चे को चुरा कर महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का योजना बनाई। उस रात महिला के कमरे में कुंडी नहीं थी। रात को करीब एक से दो बजे के बीच तीनों आरोपी उसके कमरे में घुसे और आठ माह के बच्चे को वहां से उठा लिया।
विज्ञापन


बच्चा भूख से रोया तो मुंह में ठूंस दिया सेब
बच्चे का अपहरण करने के बाद तीनों ने फिर से शराब पी। इस दौरान बच्चा भूख से रोने लगा। उसे चुप कराने के लिए कल्लू और उसके साथियों ने बच्चे के मुंह में सेब ठूंस दिए। इससे बच्चा सांस नहीं ले पाया और उसकी मौत हो गई। किसी को इस बारे में पता न चल जाए इसलिए उन्होंने बच्चे को जंगल में शिवलोतियां मंदिर के समीप पहाड़ी पर दफनाया दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही के आधार पर बच्चे का शव जमीन से बरामद कर लिया है। पंचकूला के नागरिक अस्पताल में बच्चे का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed