फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   When the company's payment stopped, the cleanliness system of IT City got disturbed

Panchkula News: सरकारी तंत्र ने किया निराश तो खुद शुरू कर दी सफाई

Mon, 10 Mar 2025 12:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
When the company's payment stopped, the cleanliness system of IT City got disturbed
मोहाली। सरकारी अधिकारियों के झूठे वादों से तंग आकर एरोसिटी निवासियों ने रविवार को एयरपोर्ट स्क्वायर के पास विशेष सफाई अभियान चलाया। ब्लॉक सी, एरोसिटी कल्याण और विकास समिति के अध्यक्ष अध्यक्ष आर तुली के नेतृत्व में महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के साथ करीब 50 लोगों ने इस अभियान में भाग लिया। अध्यक्ष ने कहा कि हालांकि एरोसिटी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नजदीक है। इसे कभी पंजाब का सबसे ऊंचा क्षेत्र माना जाता था। यहां किसी ने सड़कों, पार्कों, आउट हाउसों और खाली जमीनों पर कूड़े, प्लास्टिक की थैलियों और अन्य कचरे के ढेरों की तरफ ध्यान नहीं दिया। सड़कें हर कोने में धूल, कचरे और प्लास्टिक की थैलियों से भरी हैं। एरोसिटी कल्याण एवं विकास समिति द्वारा संबंधित प्राधिकारियों से बार-बार किए अनुरोध पर ध्यान नहीं दिया गया है। ऐसी स्थिति हालात बद से बदतर होती जा रही है। गमाडा अधिकारियों से आग्रह किया कि वे सड़क किनारे छोटे दुकानदारों की उभरती समस्या पर ध्यान दें, जो खाली पड़ी जमीनों पर कूड़ा डालने के लिए भी जिम्मेदार हैं। ब्लॉक-ए और सी क्षेत्र में दैनिक जरूरतों के लिए किराने का सामान खरीदने के लिए भी बाजार सुविधाओं का भारी अभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed