फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   When the buses will come to the bus stop, no one knows, from many stops the drivers take the buses at will, after waiting people go to the auto

बस स्टॉप पर कब आएंगी बसें, कोईनहीं जानता, कई स्टॉप से चालक मनमर्जी से निकालकर ले जाते हैं बसें, इंतजार करने के बाद ऑटो में जाते हैं लोग

Sat, 03 Jul 2021 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
When the buses will come to the bus stop, no one knows, from many stops the drivers take the buses at will, after waiting people go to the auto
पंचकूला। शहर के 52 बस स्टैंड में रूट चार्ट नहीं लगने के कारण शहर के लोगों ने हैरानी जताई है। लोगों का कहना है बसें सेक्टरों के रूट पर कब आएंगी। अभी तक इसका पता नहीं चल पा रहा है। इस हालत में बसों के सफर पर कैसे भरोसा कर सकते हैं। लोगों का कहना है कि रूट चार्ट नहीं लगे होने के कारण बस का समय की जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस कारण बस का इंतजार घंटों करने के बाद भी बस नहीं आती है। बस पर हमारा विश्वास तभी बन पाएगा जब हम रूट चार्ट के माध्यम से जानकारी जोड़ पाएंगे।
विज्ञापन

बसों के सफर भरोसेमंद नहीं
हमारे सेक्टर से बस कब जाएगी। अभी तक हमें इसका पता नहीं चल पाता। बस के आने जाने का समय क्या है। यह लोगों को नहीं पता है। इस कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या का सामाधान निगम की ओर से किया जाना चाहिए। अगर यह तय समय पर नहीं होता तो लोगों को परेशानी आएगी। - एसकेे नैय्यर, प्रेसिडेंट, पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन

कई बार बस स्टैंड से ऑटो पकड़ा
सेक्टर-8 बस स्टैंड पर रूट चार्ट नहीं लगने के कारण बसें भी नहीं आ रही हैं। इस तरह के हालात में एक घंटे इंतजार करने के बाद ऑटो से चंडीगढ़ जाना पड़ा। इस तरह के हालात में परेशानी हो रही है। निगम को इस ओर ध्यान देना चाहिए जिससे कि लोग सुरक्षित सफर कर सकें। - सुनील जैन निवासी सेक्टर-11
विज्ञापन
विज्ञापन

नई बसों का संचालन व्यवस्थित नहीं
पंचकूला से नई बसों का संचालन व्यवस्थित तरीके से नहीं हुआ है। इसे विभाग ठीक करेे। बस संचालन से पहले रूट चार्ट लगाने की जिम्मेदारी पंचकूला शहर में नगर निगम की है। नगर निगम अपने दायित्व का निर्वहन ठीक तरीके से करे जिससे कि लोगों का विश्वास बसों में
सफर करने के लिए ठीक हो। - संजय शर्मा, निवासी सेक्टर-20
पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर विश्वास नहीं कर पा रहे लोग
बसों का रूट चार्ट नहीं लगाने के कारण लोगों को बसों के आने जाने की जानकारी नहीं है। इस कारण लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर सफर करने में विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए विभाग लोगों में बसों से सफर करने का विश्वास पैैैदा करने के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करे। अमरीश शर्मा निवासी सेक्टर-17

निगम की प्लानिंग अच्छी नहीं
शहर के बस स्टाप में रूट चार्ट लगाने का काम निगम का है। निगम इस काम को सही तरीके से अभी तक नहीं कर पाया है। निगम की अच्छी प्लानिंग नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। इसका हल निकाला जाना चाहिए। सभी रूटों पर रूट चार्ट लगाकर जानकारी उपलब्ध कराई जाए जिससे कि लोग अपने वाहन का उपयोग करने के बजाय शहर के ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर भरोसा कर सकें। - केआर कोहली निवासी सेक्टर-25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed