फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   When he asked for the return of the bricks lent to him, the neighbor stabbed him in the neck with a knife.

Panchkula News: उधार दी ईंटें वापस मांगी तो पड़ोसन ने गले पर चाकू से वारकर घाव किया

Sun, 26 May 2024 04:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
When he asked for the return of the bricks lent to him, the neighbor stabbed him in the neck with a knife.
मोहाली। सेक्टर-82 में पड़ोसी को उधार दी ईंटें वापस मांगी तो पूरे पड़ोसी परिवार ने उसी पर हमला कर दिया। इसी दौरान पड़ोसन ने उसके गले पर चाकू से वार किया तो इससे उसके गले पर काफी गहरा घाव हो गया। उसकी पत्नी ने उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है और यहां पर उसके गले पर 12 टांके लगे हैं। इस संबंध में घायल के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।
विज्ञापन


सेक्टर-82 स्थित निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि वह एक घर में सफाई का काम करता है। शुक्रवार को रात करीब साढ़े 9 बजे वह अपने पड़ोसी से उसे उधार दी हुई ईंटें मांगने के लिए गया तो पड़ोसी परिवार उसे गालियां देने लगा। जब उसने उन्हें रोका तो पड़ोसी की पत्नी, पिता और मौसी उसके साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान पड़ोसन घर से चाकू लेकर आई और नरेंद्र के गले पर वार कर दिया। इससे उसके गले पर काफी गहरा घाव बन गया और काफी खून बहने गया। इस पर उसकी पत्नी उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल लेकर गई। यहां पर उसके गले पर टांके लगाकर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed