{"_id":"6594682ab3cb8991f50509a7","slug":"welcome-gate-will-be-built-on-the-old-panchkula-road-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-5675-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पुराना पंचकूला सड़क मार्ग पर बनेगा स्वागत गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पुराना पंचकूला सड़क मार्ग पर बनेगा स्वागत गेट
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक मंगलवार को महापौर कुलभूषण गोयल की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और कई प्रस्ताव पास किए गए। नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता, एसई विजय गोयल, पार्षद सुनीत सिंगला की उपस्थिति में करीब 15 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास हुए। कुलभूषण गोयल ने बताया कि बैठक में कालका शिमला हाईवे से पुराना पंचकूला सड़क पर सूरज सिनेमा के पास स्वागत गेट बनाने के लिए 69 लाख 32 हजार रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। सामुदायिक केंद्र सेक्टर-21 वार्ड नंबर-3 में बैडमिंटन कम बहुउद्देशीय हाल के निर्माण के लिए एक करोड़ 99 लाख रुपये, सेक्टर-27 में बने वृद्ध आश्रम को चलाने और उसकी मेंटेनेंस के लिए एजेंसी नियुक्त करने को मंजूरी दी गई।
इसके अलावा गांव चंडीकोटला में सामुदायिक केंद्र के भवन निर्माण के लिए एक करोड़ 98 लाख 24 हजार रुपये, वार्ड-17 सेक्टर 25 में सामुदायिक केंद्र में बैडमिंटन-सह-बहुउद्द्देशीय हॉल के निर्माण के लिए एक करोड़ 79 लाख 30 हजार रुपये, वार्ड नंबर-18 सेक्टर-26 के सामुदायिक केंद्र में बैडमिंटन-सह-मल्टीपरपज हाल निर्माण के लिए एक करोड़ 79 लाख 30 हजार रुपये, वार्ड नंबर-20 गांव खंगेसरा में सामुदायिक केंद्र की बिल्डिंग निर्माण के लिए एक करोड़ 98 लाख 24 हजार रुपये, वार्ड नंबर-20 गांव टोका में सामुदायिक केंद्र बिल्डिंग निर्माण के लिए एक करोड़ 98 लाख 24 हजार रुपये, वार्ड नंबर 20 के गांव सुखदर्शन में सामुदायिक केंद्र बिल्डिंग निर्माण के लिए एक करोड़ 98 लाख 24 हजार रुपये, वार्ड नंबर-20 में ही गांव नग्गल में सामुदायिक केंद्र बिल्डिंग निर्माण के लिए एक करोड़ 17 लाख 23 हजार रुपये के प्रस्ताव मंजूर किए गए। कुलभूषण गोयल ने बताया कि मार्च 2023 से लेकर जनवरी 2024 के बीच हुई एफएंडसीसी की बैठकों में 100 करोड़ रुपये से अधिक एजेंडे पास किए जा चुके हैं।