फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Wedding-badminton hall will be built in five community centers of the panchukla

पंचकूला के पांच सामुदायिक केंद्र में बनेंगे वेडिंग-बैडमिंटन हाल

Wed, 17 Nov 2021 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Wedding-badminton hall will be built in five community centers of the panchukla
पंचकूला। शहर के सभी सामुदायिक केंद्रों में वेडिंग/बैडमिंटन हॉल बनाए जाएंगे। यह घोषणा मेयर कुलभूषण गोयल ने की है। पहले फेज में मनसा देवी कांप्लेक्स सेक्टर-5, सेक्टर-11, सेक्टर-12, सेक्टर-20 और सेक्टर-21 के सामुदायिक केंद्र में वेडिंग कम बैडमिंटन हॉल बनाए जाएंगे। नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि फैसला किया गया है कि शहर के पुराने सामुदायिक केंद्रों की मरम्मत की जाएगी और जिनमें जगह है, उनके अंदर बड़े हॉल की व्यवस्था की जाएगी। गोयल ने बताया कि लोगों को शादी, जन्मदिन पार्टी, भोग, जागरण या बैडमिंटन खेलने के लिए कोई बड़ा हॉल उपलब्ध नहीं है। इसलिए बैडमिंटन कम वेडिंग हॉल बनाए जाएंगे। इन पांचों सेक्टरों में पहले फेस में बैडमिंटन कम वेडिंग हॉल बनाने के लिए 30 नवंबर तक टेंडर लगा दिए जाएंगे, ताकि शहरवासियों को खेल और अन्य कार्यक्रमों के लिए कहीं और ना जाना पड़े। लोग शादी, जन्मदिन, भोग जैसे 400 से 500 लोगों के कार्यक्रम अपने घरों के नजदीक सामुदायिक केंद्रों में कर सकेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम एरिया में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए मेयर कुलभषण गोयल ने निगम के इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। एसई विजय गोयल ने मेयर को बताया कि नगर निगम एरिया में 40.20 करोड़ रुपये की लागत से 212 विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। 189 काम शुरू हो चुके हैं, जिस पर 28 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। 23 काम अंडर प्रोसेस हैं, जिस पर 11 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई हाउस की बैठक में शहर की सभी सड़कों की रिकारपेटिंग एवं निर्माण के लिए 30 करोड़ रुपये की लागत आने का प्रस्ताव पास किया गया था। अगले सात दिन में सभी टेंडर लगा दिए जाएंगे। मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि सेक्टर-10 के सामुदायिक केंद्र के पुनर्निर्माण के लिए 6 करोड़ 8 लाख रुपये की लागत आएगी। निगम की बिल्डिंग की एयर कंडीशनिंग के लिए 3 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया गया है, जोकि 19 नवंबर को खुल जाएगा।
विज्ञापन

सेक्टर-7 के सामुदायिक केंद्र के पुनर्निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये का टेंडर 18 नवंबर को लगा दिया जाएगा। मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि इवनिंग फूड स्ट्रीट का टेंडर जल्द लग जाएगा। वर्किंग वमन हॉस्टल में फर्नीचर लगाने का काम अलॉट कर दिया गया है। शहर में स्ट्रीट लाइट, इलेक्ट्रिकल, पार्कों की रेनोवेशन का काम पूरे जोर शोर से चल रहा है। शहर को स्वच्छ सुंदर और हराभरा बनाने के लिए वह प्रयासरत हैं। बैठक में ज्वाइंट कमिश्नर संयम गर्ग, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर विजय गोयल, डीएमसी दीपक सूरा, पार्षद सुरेश वर्मा, पार्षद सुनीत सिंगला, एक्सईएन, एसडीओ और जेई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed