फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   We will make every effort to make Chandigarh the full capital of Punjab: Mann

चंडीगढ़ को पंजाब की पूर्ण राजधानी बनाकर रहेंगे, लगा देंगे एड़ी-चोटी का जोर : मान

Tue, 27 Jan 2026 10:42 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
We will make every effort to make Chandigarh the full capital of Punjab: Mann
बोले- हमारे पास अपना हाईकोर्ट नहीं, बढ़ती जा रही लंबित मामलों की संख्या
विज्ञापन

पीयू को छीनने व अलग प्रशासक लगाने के लिए की जा रही साजिशेें : मान
अमर उजाला संवाद/ब्यूरो
होशियारपुर/चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि चंडीगढ़ को पंजाब की पूर्ण राजधानी का दर्जा दिलाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा देंगे। इतनी कुबार्नियां देने के बावजूद हमारे पास अपनी राजधानी और हाईकोर्ट नहीं है। हाईकोर्ट में लंबित मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है जबकि उत्तर-पूर्व के छोटे राज्य के पास भी अपनी राजधानी व हाईकोर्ट है।
उन्होंने कहा कि बीबीएमबी पर पंजाब का अधिकार कमजोर करने व पंजाब विश्वविद्यालय को छीनने और चंडीगढ़ का अलग प्रशासक लगाने के लिए आए दिन साजिशें रची जा रही हैं जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। सीएम मान ने यह बात सोमवार को होशियारपुर में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय तिरंगा फहराने के दौरान कही।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि चंडीगढ़, पंजाब का अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा। राज्य सरकार अपनी राजधानी वापस लेने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। केंद्र ने मनरेगा का नाम नहीं बदला बल्कि पूरा ढांचा बदल दिया है। 19.85 लाख मनरेगा के तहत वर्कर पंजीकृत हैं जिनकी रोजी रोटी पर खतरा पैदा हो गया है। इसे लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं। पंजाब विधानसभा के जरिये या सीधा केंद्र के समक्ष इस मामले को उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को राज्य स्तर पर मनाया जाएगा जिसके कार्यक्रम 1 से 20 फरवरी 2027 तक आयोजित किए जाएंगे। श्री गुरु रविदास जी को समर्पित खुरालगढ़ में 148 करोड़ रुपये की यादगार बनाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि सभी परिवारों को 10 लाख तक की मुफ्त कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही है। साथ ही सड़क सुरक्षा बल के गठन के बाद सड़क दुर्घटनाओं में मौतों में 48 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है। पंजाबियों को बांटने के लिए झूठा प्रचार किया जा रहा है लेकिन राज्य सरकार ऐसे मनसूबों को कभी सफल नहीं होने देगी।
उन्होंने गैंगस्टरों और उनके हमदर्दों को सख्त चेतावनी दी कि वे जुर्म का रास्ता छोड़ दें या नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहें। गैंगस्टरों पर वार अभियान का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई जारी है और इन्हें शह देने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा। 532 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एंटी-ड्रोन तकनीक स्थापित की गई है। अब तक 498 ड्रोन गतिविधियों का पता लगाया गया है और 256 ड्रोन जब्त किए गए हैं। साल 2022 से अब तक 1.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव हासिल हुए हैं जिससे रोजगार के 5.2 लाख अवसर पैदा हुए हैं।

उन्होंने घोषणा की कि पंजाब प्रगतिशील निवेश सम्मेलन 13 से 15 मार्च तक मोहाली में होगा जिसमें विश्व भर से उद्योगपति हिस्सा लेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया और गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों, उपलब्धि हासिल करने वालों और समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नागरिकों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed