{"_id":"6a9f1c690fc38d14b90d7557","slug":"waterlogging-on-sukhna-river-bridge-pedestrians-face-increased-difficulties-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-141007-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सुखना नदी पुल पर जलभराव, पैदल राहगीरों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सुखना नदी पुल पर जलभराव, पैदल राहगीरों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गड्ढों में भरा बारिश का पानी, वाहनों के गुजरने से राहगीरों पर पड़ रहे छींटे; सड़क मरम्मत और जल निकासी की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। कालका-पिंजौर मार्ग पर सुखना नदी पुल की जर्जर सड़क और बारिश के बाद हुए जलभराव से पैदल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुल पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों में पानी भरने से पैदल चलने के लिए सुरक्षित जगह तलाशना मुश्किल हो गया है।
वाहनों के गुजरने पर गड्ढों में जमा पानी के छींटे राहगीरों के कपड़ों पर पड़ रहे हैं। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को इससे अधिक दिक्कत हो रही है। शाम के समय औद्योगिक क्षेत्र से छुट्टी होने के बाद बड़ी संख्या में कर्मचारी पैदल पुल से गुजरते हैं, जिससे स्थिति और खराब हो जाती है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पुल की सड़क लंबे समय से खराब है। बारिश के पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था नहीं होने से जलभराव की समस्या बनी रहती है। उन्होंने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत कराने के साथ पानी की निकासी के लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।