फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Waterlogging on Mubarakpur-Ramgarh road due to heavy rain, people troubled

Panchkula News: भारी बारिश के कारण मुबारकपुर-रामगढ़ रोड पर जलभराव, लोग परेशान

Mon, 30 Jun 2025 12:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on Mubarakpur-Ramgarh road due to heavy rain, people troubled
डेराबस्सी। पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण मुबारकपुर-रामगढ़ सड़क पूरी तरह लबालब हो गई है। इससे आम लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी भर जाने के कारण आवाजाही बाधित हो गई है और कई छोटे वाहन बंद हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इस सड़क पर हर साल बरसात के मौसम में पानी भर जाता है। सड़क किनारे बने नालों की सफाई न होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही। इस वजह से पानी सड़क पर रुक जाता है। इस सड़क से एक दर्जन से अधिक गांवों की आवाजाही रहती है। इसके साथ ही यह सड़क डेराबस्सी, मुबारकपुर और इसके आस-पास के इलाकों को पंचकूला (हरियाणा) से भी जोड़ती है।
विज्ञापन


कई जगहों पर तो पानी का स्तर इतना ऊंचा हो गया है कि छोटे वाहन चालकों को अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि सड़क पर कहां गड्ढे हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। राहगीरों और वाहन चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का पक्का हल किया जाए। उनका कहना है कि सड़क की मरम्मत और नालों की सही सफाई करवाकर ही इस परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है। जब तक यह काम नहीं होता, लोगों को हर रोज इस मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। गांववासियों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि मुबारकपुर-रामगढ़ रोड की खस्ता हाल सड़क की हालत में सुधार किया जाए ताकि बरसात के दिनों में वाहन चालकों और स्थानीय राहगीरों को इस समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन




कैप्शन: भारी बारिश के कारण मुबारकपुर-रामगढ़ रोड पर खड़े पानी में से गुजरते वाहन चालक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed