फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Water supply stalled for two months, school children upset

दो माह से पानी की सप्लाई ठप्प, स्कूली बच्चे परेशान

Fri, 14 Feb 2020 09:00 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Water supply stalled for two months, school children upset
बिजलाग स्कूल में पानी स्टारेज करने के लिए रखी गई पानी की टंकी। - फोटो : PKL OFFICE
मोरनी। जनस्वास्थ्य विभाग के फील्ड कर्मचारियों की अनदेखी के कारण खंड के दुर्गम स्कूलों में शुमार बिजलाग प्राइमरी स्कूल में पिछले लगभग दो महीनों से पानी की सप्लाई नहीं होने से बच्चों के अलावा अभिभावक परेशान हैं। स्कूल में दैनिक कामों को पूरा करने में कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करने को मजबूर हैं। इतना ही नहीं खाना बनाने से लेकर अन्य कामों को पूरा करने में बावड़ी का दूषित पानी इस्तेमाल करना पड़ रहा है। इससे बच्चों के बीमार होने का खतरा बना हुआ है। वहीं स्कूल से बावड़ी का काफी दूर होना ग्रामीणों व स्कूल प्रबंधन के लिए सबसे बड़ी परेशानी है।
विज्ञापन

हीरा सिंह, चैत राम, धर्मपाल, प्रैैम सिंह, परमानंद आदि बच्चों के अभिभावकों ने आरोप लगाया कि इसके बारे में लाइन से संबंधित कर्मचारी को कई बार संपर्क कर समस्या से अवगत करवाया लेकिन कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा जब इस मौसम में स्कूल में पानी की किल्लत है तो आने वाले गर्मी के समय में क्या हाल होगा इसका अंदाजा सहज लगाया जा सकता है। ग्रामीणों ने जनस्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से समस्या के समाधान करवाने के साथ अपनी जिम्मेवारी के प्रति लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed