फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Water Shortage in Sectors 10 and 8; Tanks Not Filling Due to Low Pressure

Panchkula News: सेक्टर-10 और 8 में पानी की किल्लत, लो प्रेशर से टैंक नहीं भर रहे

Sun, 31 May 2026 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Water Shortage in Sectors 10 and 8; Tanks Not Filling Due to Low Pressure
ट्यूबवेल खराब और बड़ी मोटरों से स्टोरिंग के कारण पानी की सप्लाई प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शहर के सेक्टर-10 और सेक्टर-8 में पानी की कमी से लोग परेशान हैं। सेक्टर-10 में पांच ट्यूबवेल हैं, जिनमें से एक सूख चुका है और केवल चार ही काम कर रहे हैं। इसके अलावा, पावर ग्रिड की लाइन बिछाने और बिजली मरम्मत के चलते पानी की सप्लाई अक्सर समय पर नहीं हो पा रही। इसके कारण पहली मंजिल तक बिना मोटर के पानी नहीं पहुंच पा रहा। शुक्रवार और रविवार को पानी की सप्लाई कम रही, जबकि शनिवार को कई घरों में पानी ही नहीं आया।
सेक्टर-8 के निवासी भी पानी की कमी से परेशान हैं। कुछ घरों में बड़ी मोटरों से अधिक पानी स्टोर करने के कारण अन्य घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी आरपी मल्होत्रा ने कहा कि गर्मी में पानी की समस्या लगातार बढ़ रही है। बिना मोटर के पानी ऊपर नहीं चढ़ता, जिससे रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। रीना बंसल ने बताया कि प्रशासन को ट्यूबवेल क्षमता बढ़ाने और सप्लाई व्यवस्था सुधारने के साथ-साथ लोगों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है ताकि गर्मी के मौसम में राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed