फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Water shortage: even after the jam, the situation did not improve

पानी की किल्लत : जाम के बाद भी नहीं सुधरे हालात

Sun, 16 Jul 2023 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Water shortage: even after the jam, the situation did not improve
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-15 में 22 दिन से नियमित पानी की सप्लाई नहीं होने से लोगों ने शुक्रवार को सड़क जाम किया था। इसके बाद भी ट्यूबवेल ठीक नहीं कराया गया है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को भी पानी स्लो आया। इस कारण लोग परेशान रहें। लोगों का कहना है कि ट्यूबवेल जल्द ठीक कराया जाए जिससे कि पानी सेक्टर में प्रेशर से आ सके।
शहर के सेक्टर -15 में 22 दिन से ट्यूबवेल खराब है। इस कारण पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। लोगों का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित वाटर वर्क्स में खराबी आने के कारण मोटर नहीं चल पाई। इसकी रिपेयर की गई है। इस करण पानी की सप्लाई बाधित रही है। यही हाल देर शाम को भी बना रहा।
विज्ञापन


ट्यूबवेल ठीक नहीं होने से हो रही है परेशानी
सेक्टर का ट्यूबवेल अभी तक ठीक नहीं कराया गया है। हमारे घरों में पानी की सप्लाई धीमी हो रही है। इसके साथ ही पानी की पाइप को ठीक नहीं कराया गया है। इस कारण परेशानी हो रही है। एचएसवीपी को इस पर काम करना चाहिए। - अरुण कुमार वालिया, निवासी सेक्टर-15
विज्ञापन
विज्ञापन


धीमी गति से होती है आपूर्ति
गर्मी और बारिश में हर साल पानी की सप्लाई धीमी गति से होती है। सेक्टर के सभी पाइप नए लगाने लायक हो गए हैं। इसके बाद इसे ठीक नहीं कराए जा रहे हैं। इस कारण पानी की सप्लाई घरों में धीमी है। इस पर एचएसवीपी केवल आश्वासन दे रही है। इस पर अभी तक कोई काम नहीं हो पा रहा है। - सुनील तलवार निवासी सेक्टर -15


नजरअंदाज कर रहा एचएसवीपी
एचएसवीपी की ओर से पानी के ट्यूबवेल को 22 दिन में ठीक नहीं कराया गया है। इसकी मोटर खराब है। पानी धीमा आया। पहली मंजिल तक नहीं चढ़ा है। इसके लिए कई बार एचएसवीपी के अधिकारियों को अवगत करवाया गया। इसके बाद भी हालात में सुधार नहीं हो पाया है। - सतीश कुमार निवासी सेक्टर -15

केवल आश्वासन मिला
पानी धीमा आने के कारण टैंकर मंगाना पड़ता है। हमारे घर की लाइन में पानी हमेशा धीमा आता है। अभी तक इसके लिए कोई काम नहीं किया गया है। पाइप लाइन को भी ठीक नहीं किया गया है। हमारी मांग है इसे विभाग को जल्द ठीक कराना चाहिए। नवदीप शर्मा, निवासी सेक्टर-15



पानी की सप्लाई शुरू हो गई है। सेक्टर में जहां भी पानी कम आता है। जल्द ही इसकी जांच करेंगे और लोगों के लिए पानी की सप्लाई ठीक तरीके से शुरू करवाएंगे। - एनके पायल, एसडीओ, एसएचवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed