{"_id":"64a9c3196abf0f80c60c1207","slug":"water-reached-danger-mark-600-cusecs-of-water-released-from-kaushalya-dam-pkl-office-news-c-87-1-spkl1032-2059-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मूसलाधार बारिश का असर, खतरे के निशान तक पहुंचा पानी, कौशल्या डैम से छोड़ा गया 600 क्यूसेक पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मूसलाधार बारिश का असर, खतरे के निशान तक पहुंचा पानी, कौशल्या डैम से छोड़ा गया 600 क्यूसेक पानी
Sun, 09 Jul 2023 10:26 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 10:26 AM IST
सार
ट्राइसिटी और हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश के बाद कौशल्या डैम का जलस्तर बढ़कर शनिवार को अधिकतम सीमा तक पहुंच गया और शाम करीब 7 बजे कौशल्या डैम के दो गेट खोल कर पानी को छोड़ा गया। पानी छोड़ने से पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
कौशल्या डैम से छोड़ा गया पानी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से जलस्तर बढ़कर अधिकतम सीमा तक पहुंचने पर कौशल्या डैम के दो गेट खोलकर 600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। कौशल्या डैम की अधिकतम पानी स्टोरेज की क्षमता 478 मीटर है। अगर पानी का स्तर इस लेवल तक पहुंचता है तो कौशल्या डैम प्रबंधन एहतियातन अधिक पानी को छोड़ना शुरू कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्राइसिटी और हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश के बाद कौशल्या डैम का जलस्तर बढ़कर शनिवार को अधिकतम सीमा तक पहुंच गया और शाम करीब 7 बजे कौशल्या डैम के दो गेट खोल कर पानी को छोड़ा गया। पानी छोड़ने से पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके अलावा गेट खोलने से दो घंटे पहले कौशल्या डैम के समीप रहने वाले लोगों को सायरन बजाकर सचेत भी किया गया।
विज्ञापन
डैम में पानी अधिक आने से कौशल्या डैम के दो गेट खोल कर 600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। अधिकतम क्षमता सीमा को बनाए रखने के लिए जितना पानी अधिक आ रहा है। उसको रिलीज किया जा रहा है। - कैलाश शर्मा जेई सिंचाई विभाग, कौशल्या डैम प्रबंधन।