{"_id":"6897955764194a23a80960b6","slug":"water-level-rising-in-bhakra-and-pong-dam-demand-for-immediate-release-of-water-panchkula-news-c-16-1-knl1001-786135-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: भाखड़ा और पौंग डैम में बढ़ रहा जलस्तर, तत्काल जल छोड़ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: भाखड़ा और पौंग डैम में बढ़ रहा जलस्तर, तत्काल जल छोड़ने की मांग
विज्ञापन
पब्लिक एक्शन कमेटी ने जल शक्ति विभाग व बीबीएमबी से तुरंत संज्ञान लेने का किया आग्रह
अत्यधिक पानी की वजह से निचले इलाकों में बढ़ सकता है बाढ़ का खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पहाड़ों पर बारिश के मद्देनजर भाखड़ा और पौंग डैम का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। दोनों बांधों में अत्यधिक पानी की वजह से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। इसी के मद्देनजर पंजाब में पर्यावरण संरक्षण पर काम कर रही विभिन्न संगठनों की संस्थान पब्लिक एक्शन कमेटी ने जल शक्ति विभाग व बीबीएमबी को तुरंत संज्ञान लेते हुए दोनों बांधों से नियंत्रित ढंग से जल छोड़ने का आग्रह किया है।
बीबीएमबी को भेजे गए पत्र में पीएसी सदस्य इंजीनियर जसकीरत सिंह, कुलदीप सिंह खैरा, इंजीनियर कपिल अरोड़ा और डॉ. अमनदीप सिंह बैंस ने बताया कि पंजाब में संभावित बाढ़ को रोकने के लिए तत्काल एहतियाती कदम उठाने और बांध सुरक्षा अधिनियम, 2021 का कड़ाई से पालन किया जाए। भाखड़ा और पौंग बांधों में वर्तमान प्रवाह और भंडारण की स्थिति खतरनाक सीमा के करीब पहुंच रही है। यदि तत्काल और आनुपातिक रूप से पानी नहीं छोड़ा गया तो आने वाले दिनों में निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है।
सदस्यों ने मांग की कि अगले दो हफ्तों के लिए भाखड़ा और पौंग के जलस्तर के आंकड़ों की दैनिक रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और आपातकालीन कार्य योजना को तत्काल सक्रिय करते हुए अग्रिम डाउनस्ट्रीम चेतावनियों के लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित किया जाए।