फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Water is not reaching above three feet in Sector-15

Panchkula News: सेक्टर-15 में तीन फीट से ऊपर नहीं पहुंच रहा पानी

Mon, 31 Mar 2025 01:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Water is not reaching above three feet in Sector-15
लोगों को मंगवाने पड़ रहे पानी के टैंकर, अधिकारी नहीं कर रहे सुनवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। सेक्टर -15 के निवासी पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से लोग पर्याप्त पानी की मांग कर रहे हैं। लेकिन अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
प्रथम तल पर भी पानी का प्रेशर नहीं

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से ढाई मंजिल तक पानी देने की मंजूरी है। प्रथम तल पर भी पानी प्रेशर से नहीं पहुंच रहा है। कई बार सप्लाई न आने पर लोगों को टैंकर मंगाने पड़ते हैं। रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी पानी पर्याप्त नहीं है। - अनिल मित्तल निवासी सेक्टर-15, हाउस नंबर-434
विज्ञापन

टैंक का विस्तार होना चाहिए
सेक्टर-15 सबसे पुराना और सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला सेक्टर है। करीब 16 साल पहले पानी का एक टैंक बनवाया गया था। जो सेक्टर की बढ़ती आबादी को देखते हुए बहुत छोटा है। इस टैंक का विस्तार होना चाहिए। कई बार अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है लेकिन पानी आपूर्ति के लिए कदम नहीं उठाए गए। अधिकारी आते हैं और वादा करके चले जाते हैं। - प्रतीक हाउस नंबर-1325
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्लाई एक घंटा देरी से पहुंचती है


सेक्टर के लोगों को पानी समय पर नहीं मिल रहा। पानी आने का समय सुबह 5 से 9 बजे तक है। 6 बजे से पहले पानी किसी के घर नहीं आता है। करीब आधे घंटे पहले पानी आना बंद हो जाता है। हर दिन सप्लाई एक घंटे देरी से पहुंचती है। जब तक प्रेशर बनता है तब तक सप्लाई बंद हो जाती है। इस कारण लोग अपने दफ्तर और बच्चे स्कूल देरी से पहुंचते हैं। -सेक्टर-15 रामगोपाल बंसल हाउस नंबर -142

चार चीफ इंजीनियरों को शिकायत कर चुके हैं


चार चीफ इंजीनियरों को शिकायत कर चुके हैं। उन्होंने पानी की किल्लत सही करने का वादा भी किया। आज तक कोई काम नहीं हुआ। प्रथम तल पर भी तीन फीट से ऊपर पानी नहीं आ रहा है। बाथरूम में लगे शावर तक पानी नहीं पहुंचता, जबकि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से ढाई मंजिल तक पानी पहुंचाने का प्रावधान है। पानी का बिल देने के बाद भी दैनिक जरूरतों के लिए पानी नहीं मिल रहा है। इसलिए सेक्टर के लोग बहुत परेशान हैं। - एसके नैयर निवासी सेक्टर-15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed