फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   water crisis, barwala village toda, water crisis barwala, barwala, panchkula

पेयजल की किल्लत से जूझ रहे हैं बरवाला के तीन हजार लोग

Fri, 08 Jul 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Jul 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
water crisis, barwala village toda, water crisis barwala, barwala, panchkula
fgh
बरवाला के गांव टोडा में पिछले एक सप्ताह से पेयजल की सप्लाई न होने से करीब तीन हजार लोग परेशान हैं। ऐसा नहीं है कि उन्होंने परेशानी को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत नहीं की, लेकिन उनकी समस्या के तरफ किसी अधिकारी ने ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा। 
विज्ञापन


गांव टोडा की सरपंच अनीता रानी, पूर्व सरपंच सुनील गुप्ता, सुरेश वर्मा, गुरदयाल सिंह, बलबीर सिंह पंच, गुलजार सिंह, रामकुमार सैनी, पंचायत सदस्य सुखदर्शन व दीदार सिंह, सुरेश गुप्ता व महिला संतोष देवी, अमरीको देवी, हेमा गुप्ता, मनजीत कौर, कमला, मीना कश्यप, ममता गुप्ता व शांति देवी ने बताया कि गांव में जनस्वास्थ्य विभाग विभाग के तीन नलकूप लगे हैं। 
विज्ञापन


नलकूप नंबर 1 गांव के श्मशान घाट, नलकूप नंबर2 गुग्गा माड़ी और नलकूप नंबर3 रविदास मंदिर के पास लगा हुआ है। इनमें से नलकूप नंबर2 करीब तीन साल से ठप है और नलकूप नंबर1 की मोटर खराब है। नलकूप नंबर3 से बहुत कम मात्रा में पानी मिल रहा है, जबकि इस गांव की आबादी 3000 हजार के करीब है। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन अशोक शर्मा को भी समस्या के बारे में कई बार अवगत करवाया। इस समस्या बारे में जब बिजली निगम शहजादपुर कार्यालय के एसडीओ सुनील कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed