{"_id":"67ec43ee934780f7e10629e3","slug":"water-coolers-and-purifiers-will-be-installed-in-the-city-with-rs-111-crore-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-16338-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 1.11 करोड़ रुपये से शहर में लगेंगे वाटर कूलर और प्यूरीफायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 1.11 करोड़ रुपये से शहर में लगेंगे वाटर कूलर और प्यूरीफायर
विज्ञापन
वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक में साढ़े अठारह करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम कार्यालय में वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता महापौर कुलभूषण गोयल ने की। इस दौरान करीब 16 विकास कार्यों के साथ साढ़े अठारह करोड़ के बजट को मंजूरी दी गई। इसमें वाटर कूलर और वाटर प्यूरीफायर खरीदने के लिए 1.11 करोड़, स्टॉर्मवाटर/सीवर सक्शन मशीन के लिए 52 लाख, 2 सेल्फ प्रोपेल्ड स्वीपिंग मशीन के लिए 63 लाख, 5 अंतिम संस्कार वाहनों के लिए 66 लाख 26000 रुपये, 2 ट्रक माउंटेड वाटर स्प्रिंकलिंग मशीन के लिए 1 करोड़ रुपये, 40 नैपकिन (अल्ट्रा थिन-एक्सएल) की क्षमता वाली 100 सैनिटरी नैपकिन पुश स्विच वेंडिंग मशीन और 100 क्लॉथ बैग वेंडिंग मशीन के लिए 26 लाख 98 हजार रुपये की मंजूरी शामिल है।
वार्ड नंबर 11 से 20 में क्षतिगस्त सीबीडी लाइन की होगी मरम्मत
महापौर कुलभूषण गोयल ने बताया कि वार्ड नंबर 11 से 20 में विभिन्न स्थानों पर क्षतिग्रस्त सीबीडी की मरम्मत पर 60.23 लाख रुपये खर्च होंगे। वार्ड नंबर 15 पंचकूला के सेक्टर-20 में आशियाना और 1 मरला हाउस की बिटुमिंस सड़कों के लिए 63.75 लाख रुपये, वार्ड नंबर 18 पंचकूला के सेक्टर-26 में आशियाना पॉकेट-बी के फुटपाथ और बाउंड्री वाल की मरम्मत के लिए 64.12 लाख रुपये खर्च होंगे। वार्ड नंबर 19, पंचकूला में विभिन्न शमशानघाटों में 60 एमएम आईपीबी प्रदान करने और ठीक करने के लिए 94.98 लाख रुपये, ग्राम जसवंतगढ़ वार्ड नं. 19 पंचकूला में रघुबीर हाउस से श्मशानघाट तक पथ और साइड ड्रेन के निर्माण के लिए 175.72 लाख रुपये की मंजूरी दी गई।
ग्राम जलौली, वार्ड नंबर 20, एमसी पंचकूला में सीएंडडी वेस्ट प्लांट के लिए बाउंड्री वॉल के लिए 74.24 लाख रुपये, ग्राम जलौली, वार्ड नं. 20 पंचकूला में गली निर्माण के लिए 55.25 लाख रुपये, ग्राम कोट वार्ड नं. 20, एमसी पंचकूला में सामुदायिक/सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण के लिए 3.21 करोड़ रुपये, ग्राम नग्गल, वार्ड नं. 20, एमसी पंचकूला में नंदीशाला का निर्माण के लिए 4.69 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई।