फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   WARNING: Global warming is affecting health: DC, meeting of the task force on climate change and human health

चेतावनी : ग्लोबल वार्मिंग से स्वास्थ्य पर पड़ रहा दुष्प्रभाव : डीसी, जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य पर टास्क फोर्स की बैठक

Tue, 15 Feb 2022 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
WARNING: Global warming is affecting health: DC, meeting of the task force on climate change and human health
पंचकूला। उपायुक्त महावीर कौशिक की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सचिवालय के सभागार में जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत गठित जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। इस दौरान ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते प्रभाव के दृष्टिगत पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों और उनकी रोकथाम पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा कि पंचकूला का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एयर क्वालिटी इंडेक्स) दूसरे जिलों के मुकाबले बेहतर है फिर भी इस दिशा में और कार्य करने की आवश्यकता हैं ताकि ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते प्रभाव से उत्पन्न होने वाले दुष्प्रभावों से लोगों को बचाया जा सके। जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत गठित जिला टास्क फोर्स का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के साथ नियमित रूप से डाटा सांझा कर स्वास्थ्य जोखिमों के प्रबंधन के प्रयासों के समन्वय के लिए सहयोगी तंत्र विकसित करना है।
विज्ञापन

शहर की वायु गुणवत्ता सूचकांक को नगर निगम के होर्डिंग्स पर ऑनलाइन माध्यम से दर्शाने की योजना है, ताकि जिलावासी शहर की वायु गुणवत्ता सूचकांक से परिचित रहें। इसके लिए नगर निगम से बातचीत की जा रही है। इस मौके पर एसडीएम ऋचा राठी, बीडीपीओ मारर्टिना महाजन, सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार, एसीपी राजकुमार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी वीरेंद्र पूनिया, जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. संदीप, डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. राजीव नरवाल, डीपीओ सविता नेहरा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed