फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Warning: Delay in construction of Municipal Corporation building, Mayor warns of imposing penalty, accusing contractor of mismanagement

चेतावनी: नगर निगम भवन के निर्माण में देरी, मेयर ने दी पेनल्टी लगाने की चेतावनी, ठेकेदार पर लगाया खानापूर्ति का आरोप

Wed, 26 Jan 2022 01:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Warning: Delay in construction of Municipal Corporation building, Mayor warns of imposing penalty, accusing contractor of mismanagement
पंचकूला। सेक्टर-3 में बनाए जा रहे नगर निगम भवन के निर्माण कार्य में ढिलाई बरतने पर पंचकूला के मेयर कुलभषण गोयल ने नाराजगी प्रकट की है। चेतावनी देकर उनका कहना है कि यदि 15 दिन में काम तेजी से आगे नहीं बढ़ाया, तो संबंधित ठेकेदार पर भारी पेनल्टी लगाई जाएगी। कुलभूषण गोयल ने मंगलवार को पार्षद जय कुमार कौशिक, सुरेश वर्मा, सुनीत सिंगला सहित अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान 8 से 10 कर्मचारी ही भवन निर्माण में लगे थे। इस पर मेयर ने नाराजगी जताकर कहा कि इतने बड़े भवन निर्माण में केवल नाम मात्र दिखावे के लिए कर्मचारियों को लगाकर ठेकेदार केवल खानापूर्ति कर रहा है, जो कि किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मेयर ने एक्सईएन जसवंत सिंह को निर्देश दिया कि यदि 15 दिन के अंदर ठेकेदार द्वारा कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर तेजी से काम नहीं किया जाता, तो उस पर नियमानुसार पेनल्टी लगाई जाए।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा करीब 29.30 करोड़ रुपये की लागत से भवन निर्माण का काम अलॉट किया गया है। अभी इस भवन की टॉप फ्लोर की छत डालने बाकी है। इसके बाद अन्य काम होने हैं। आज कर्मचारी बाथरूम में पाइप में डाल रहे थे। साथ ही एक्सईएन को निर्देश दिया कि प्रयोग किए जा रहे मैटेरियल की क्वालिटी चेक की जाए। इस दौरान एक्सईएन जसवंत सिंह, एसईडी हरेंद्र सेठी, राजेश चंदेल सहित अन्य कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार मंजिला इको फ्रेंडली बिल्डिंग बनेगी
इस बिल्डिंग के निर्माण से एक छत के नीचे निगम के सभी दफ्तर आ जाएंगे। यहां पर बेसमेंट के अलावा चार मंजिला ग्रीन बिल्डिंग बनेगी। इसमें अलग-अलग सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इको फ्रेंडली बिल्डिंग बनाई जा रही है। निगम ने बिल्डिंग कोड के रेटिंग सिस्टम को लागू करने के लिए इंडियन ग्रीन बिडिंग काउंसिल हैदराबाद से करार किया है। इसके तहत शहर में ग्रीन बिल्डिंग के निर्माण को बढ़ावा दिया जाएगा। भविष्य में ऐसी बिल्डिंग बनेगी जिनमें नेचुरल लाइटिंग की ज्यादा व्यवस्था हो। यह बिल्डिंग गर्मियों में ठंडी और सर्दियों में गर्म रहेगी। वॉटर रीसाइक्लिंग और रेन वॉटर हार्वेस्टिंग का भी इनमें इंतजाम होगा। इसमें वॉटर, एनर्जी बचाने व ज्यादा से ज्यादा नेचुरल रिसोर्सेज के इस्तेमाल की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed