फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   War over demands of employees, city people fed up with filth

Panchkula News: कर्मचारियों की मांगों को लेकर जंग, शहर के लोग गंदगी से तंग

Sun, 04 Aug 2024 04:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
War over demands of employees, city people fed up with filth
634 सफाई कर्मचारियों के धरने पर बैठने से सेक्टरों में जगह-जगह कूड़े के ढेर, रोड गलियां भी जाम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। दस दिन से सेक्टरों में झाड़ू न लगने और रोड गलियों की सफाई नहीं होने से शहर की सफाई व्यवस्था गड़बड़ा गई है। मांगों को लेकर 634 सफाई कर्मचारियों के धरने पर बैठने से सेक्टरों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। सेक्टर-12, 12ए, 14, 15, 7, 8, 6 की मार्केट और सड़कों के किनारे कचरा फैलने की वजह से स्थानीय लोग भी परेशान हैं। औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और दो सहित सेक्टरों की 80 फीसदी रोड गलियां जाम हो चुकी हैं। इस कारण जगह-जगह सड़क किनारे गंदगी का आलम है। मक्खियां और मच्छर पनपने से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। दूसरी तरफ आंदोलनरत कर्मचारियों ने यूएलबी अर्बन लोकल बाॅडी डायरेक्टर को मांगों का ज्ञापन सौंपने की तैयारी कर ली है।
शनिवार को सेक्टर-14 नगर निगम कार्यालय के बाहर बैठे कर्मचारियों ने अन्य दिनों की तरह जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान जोगेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले साल भी नगर निगम के अधिकारियों ने नए कर्मचारियों को रखने की धमकी दी थी। इस बार भी 400 नए सफाई कर्मचारी रखने की धमकी दी जा रही है। जोगेंद्र ने बताया कि सफाई कर्मचारी अपना हक मांग रहे हैंं। अधिकारियों के धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी। सभी सफाई कर्मचारी नगर निगम कार्यालय के बाहर डटे रहेंगे। जोगेंद्र ने बताया कि सोमवार को यूएलबी डायरेक्टर को अपनी मांगों का ज्ञापन सौपेंगे। नगर निगम पंचकूला प्रशासन ने 22 दिसंबर 2023 को नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा जिला पंचकूला यूनियन के साथ एक बैठक नगर निगम कार्यालय में हुई थी। इसमें नगर निगम पंचकूला के महापौर, आयुक्त नगर निगम, संयुक्त आयुक्त और पार्षद मौजूद थे। सफाई कर्मचारियों के साथ सहमति बनने के बाद मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। आठ महीने बीत चुके हैं। आज तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया है।
विज्ञापन


25 जुलाई से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। 10 दिनों से सेक्टर-15 में झाड़ू नहीं लगा। सेक्टर के अंदर जगह-जगह रोड गलियां ब्लॉक हो चुकी हैं। शनिवार की सुबह सेक्टर के रेहड़ी मार्केट पिपल के वृक्ष पर जल अर्पित करने गया था। मार्केट के बाहर कूड़े का ढेर लगा है। बदबू इतनी है कि दस मिनट भी खड़े नहीं हो सकते हैं। - एसके नैय्यर, सेक्टर-15 निवासी पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन



सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की वजह से सेक्टर के अंदर से लेकर बाहर तक जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। रोड गलियां ब्लॉक हो चुकी हैं। पार्कों से हॉर्टिकल्चर वेस्ट भी नहीं उठ रहा है। डिवाइडिंग सड़कों पर घास उग गया है। - सुभाष पपनेजा, निवासी सेक्टर-16 पंचकूला।




सेक्टर के मार्केट का बुरा हाल है। सेक्टर में झाड़ू भी नहीं लग रहा है। डिवाइडिंग सड़कों पर कांग्रेस घास उग आए हैं। जगह-जगह कूड़े का ढेर लग गया है। जिसके चलते मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। नगर निगम को कोई वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। - पुष्पा सिंगरोहा, निवासी सेक्टर-25 पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed