फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Wanted arrested for absconding and supplying charas

Panchkula News: फरार और चरस सप्लाई करने वाले वांटेड गिरफ्तार

Sat, 25 Mar 2023 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Wanted arrested for absconding and supplying charas
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने चरस सप्लाई करने वाले वांटेड आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दो साल से फरार चल रहा था। आरोपी की पहचान मंजीत सिंह उर्फ भोलू सोनीपत निवासी के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश करेगी। आरोपी पर हत्या, फिरौती, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के आठ मामले दर्ज हैं। आरोपी हाल ही में जेल से बेल पर बाहर आया था। क्राइम ब्रांंच-19 के इंस्पेक्टर कर्मबीर सिंह ने बताया कि आरोपी मंजीत सिंह ने दो साल पहले अपने जानकार तरुण को करीब 720 ग्राम चरस दी थी। पुलिस ने तरुण को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन आरोपी मंजीत दो साल से फरार चल रहा था। आरोपी मोहाली कोर्ट में पेशी पर जा रहा था, तब पंचकूला पुलिस ने आरोपी को पकड़ा।
विज्ञापन

सोनीपत, मोहाली और पंचकूला में हैं मामले दर्ज
पुलिस के अनुसार, आरोपी मंजीत उर्फ भोलू 2015 से आपराधिक गतिविधियों में शामिल हुआ। अभी उसकी उम्र 25 साल है। आरोपी पर सोनीपत में आर्म्स एक्ट और लड़ाई झगड़े के पांच मामले दर्ज हैं। 2022 में मोहाली फेस-1 में फिरौती मांगने का मामला दर्ज है। आरोपी पंचकूला में 2021 में चरस के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस आरोपी से जानकारी जुटा रही है कि उसका किसी गैंग से संपर्क तो नहीं है।
विज्ञापन


अपने जानकार को दी थी चरस
2021 में एमडीसी थाना क्षेत्र में एक पिकअप के अंदर कोई व्यक्ति चरस रखकर चला गया था। सूचना पाकर एमडीसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच की तो गाड़ी से 720 ग्राम चरस बरामद हुई थी। एमडीसी पुलिस ने केस दर्ज आगामी जांच क्राइम ब्रांच-19 को सौंप दी थी। जांच के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनकी पहचान तरुण हुड्डा और सरोज सकेतड़ी के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रॉपर्टी के लालच में गाड़ी में रखी थी चरस
क्राइम ब्रांच-19 के इंस्पेक्टर कर्मबीर सिंह और उनकी टीम ने मामले की गहनता से जांच कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी तरुण व उसकी मां को उसके पिता जोरा सिंह ने घर से बाहर किया हुआ था। उसके पिता के नाम पर काफी प्रॉपर्टी है। इसे हथियाने के लिए दोनों ने अपने पिता की पिकअप में चरस रखवा दी, ताकी उसका पिता जेल चला जाए और वे प्रॉपर्टी हड़प ले। लेकिन आरोपी ने मकसद में कामयाब नही हो पाए। क्राइम ब्रांच के पास केस आया तो उनको संदेह हुआ। इसके बाद मामले की गहनता से जांच की गई। पुलिस फोन डिटेल और अन्य की जांच की जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि वह अपने रिश्तेदार मंजीत से चरस लेकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed