Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Voting will take place via EVMs in 52 wards of Punjab on November 28.

Panchkula News: पंजाब के 52 वार्डों में 28 नवंबर को ईवीएम से होगा मतदान

Thu, 12 Nov 2026 08:09 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
Voting will take place via EVMs in 52 wards of Punjab on November 28.
पटियाला, बाघा पुराना और धर्मकोट में दोबारा होंगे चुनाव, आज से नामांकन शुरू; 19 तक दाखिल कर सकेंगे पर्चे
विज्ञापन

विपक्ष के आरोपों के बाद सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किए थे चुनाव, पूरी प्रक्रिया पर हाईकोर्ट की निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब में तीन निकायों के 52 वार्डों में दोबारा चुनाव करवाने के लिए राज्य चुनाव आयोग ने कार्यक्रम घोषित कर दिया है। नगर निगम पटियाला के 30, नगर परिषद बाघा पुराना के 15 और नगर परिषद धर्मकोट के सात वार्डों में 28 नवंबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इस बार चुनाव ईवीएम से करवाए जाएंगे। मतगणना के संबंध में आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।
चुनाव के लिए 13 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीदवार 19 नवंबर तक छुट्टियों को छोड़कर सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 20 नवंबर को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक होगी जबकि 21 नवंबर को नाम वापस लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन

इन वार्डों में पहले नामांकन प्रक्रिया के दौरान विपक्षी उम्मीदवारों को रोकने और चुनाव लड़ने से वंचित करने के आरोप लगे थे। भाजपा ने इस मामले को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट में उठाया था। सुप्रीम कोर्ट ने इन वार्डों के चुनाव रद्द कर दोबारा करवाने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग के अनुसार, सभी नामांकन पत्रों के साथ निर्धारित शपथपत्र देना अनिवार्य होगा। राजनीतिक पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को पार्टी का प्राधिकरण पत्र भी लगाना होगा। उम्मीदवारों का केवाईसी विवरण जिलों की वेबसाइटों पर अपलोड किया जाएगा।
चुनाव के लिए पटियाला में 123, बाघा पुराना में 20 और धर्मकोट में सात मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 1,76,429 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 91,415 पुरुष, 84,999 महिलाएं और 15 अन्य मतदाता शामिल हैं।

नगर निगम उम्मीदवार 4 लाख तक कर सकेंगे खर्च :
आयोग ने नगर निगम का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए चुनाव खर्च की सीमा चार लाख रुपये निर्धारित की है। वहीं, नगर परिषदों (क्लास-2) के उम्मीदवार अधिकतम 2.30 लाख रुपये खर्च कर सकेंगे।


चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए कमेटी गठित :
हाईकोर्ट ने दोबारा चुनाव करवाने की पूरी प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए निगरानी कमेटी का गठन किया है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही संबंधित नगर निगम और नगर परिषदों के अधिकार क्षेत्र में आदर्श चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। यह चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed