{"_id":"631a4ca06a510b48d42480b1","slug":"volvo-bus-service-started-from-patti-to-chandigarh-panchkula-news-pkl4618156152","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टी से चंडीगढ़ के लिए वॉल्वो बस सेवा की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पट्टी से चंडीगढ़ के लिए वॉल्वो बस सेवा की शुरुआत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सरहदी कस्बे पट्टी से चंडीगढ़ के लिए सीधी एसी बस की मांग को पूरा करते हुए पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने वीरवार को पट्टी से चंडीगढ़ के लिए एसी वॉल्वो बस सेवा की शुरुआत की। पट्टी बस स्टैंड से चंडीगढ़ के लिए वॉल्वो बस को हरी झंडी दिखाने के बाद कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यह बस सुबह 4:30 बजे पट्टी से वाया अमृतसर, जालंधर होते हुए 10:00 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी और चंडीगढ़ से शाम 5:40 बजे उसी रास्ते से वापसी करेगी। बस करीब 10:30 बजे पट्टी पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि वापसी का समय 5:40 इसलिए रखा गया है, ताकि लोग सरकारी दफ्तरों का समय खत्म होने के बाद आसानी से वॉल्वो बस सेवा का लाभ ले सकें। वॉल्वो बस का पट्टी से चंडीगढ़ का एक तरफ का किराया 770 रुपये होगा। मंत्री ने कहा कि पट्टी के लोगों की पुरानी मांग को आज पूरा कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में ताकतवर लोगों ने निजी हितों के कारण कभी पट्टी से वॉल्वो बस को चलने नहीं दिया। जल्द ही पीआरटीसी के बेड़े में 219 नई बसें शामिल की जा रही हैं और कुछ दिन में चालकों और परिचालकों की कमी पूरी कर दी जाएगी, जिससे पंजाब की सड़कों पर सरकारी बसों की आमद और बढ़ेगी।