फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Vocational teachers will start the great movement from 20, will besiege Vis

वोकेशनल शिक्षक 20 से करेंगे महाआंदोलन की शुरूआत, विस का करेंगे घेराव

Wed, 15 Dec 2021 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Vocational teachers will start the great movement from 20, will besiege Vis
पंचकूला। वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन की तरफ से सेक्टर-5 धरनास्थल पर 51वें दिन धरना दिया गया। धरना देने के साथ ही टीचर्स ने कहा कि महाआंदोलन की शुरूआत 20 दिसंबर से शुरू होगी। पहले दिन टीचर्स विधानसभा का घेराव करेंगे। यह महाआंदोलन तीन दिन चलेगा। वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन के राज्य प्रधान अनूप ढिल्लो ने बताया कि सरकार की तरफ से उनकी किसी मांग पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

विभाग की तरफ से कई बार बातचीत करने के बाद कोई हल नहीं निकला है। इसलिए इस तरह के हालात पैदा हुए हैं। वोकेशनल टीचर्स समान काम समान वेतन, शिक्षा विभाग में समायोजन और बायलॉज लागू कर 58 वर्ष तक जॉब सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। इसके बाद किसी मांग पर कोई विचार सरकार की तरफ से नहीं किया गया है। प्रदर्शन का नेतृत्व यमुनानगर के जिला प्रधान विकास शर्मा और महिला प्रधान तवनीत कौर ने की।
विज्ञापन

इस मौके पर राज्य सह कोषाध्यक्ष सुमनदीप कौर, हिसार जोन प्रभारी राजकुमार, कैथल जिला प्रधान अनिल, सोनीपत जिला प्रधान नवीन, जिला यमुनानगर से प्रदीप शर्मा, रजनीश कुमार, सुमन, वंदना, सौरव मित्तल, कौशल, रोहित कुमार, सुनील कुमार, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed