{"_id":"67841b4fad23d8d7810e38ce","slug":"vishaldeep-former-assistant-director-of-ed-will-be-investigated-for-his-relations-with-those-close-to-lawrence-pkl-office-news-c-87-1-pk11006-118623-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ईडी के सहायक निदेशक रहे विशालदीप का लॉरेंस के करीबियों से संबंधों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ईडी के सहायक निदेशक रहे विशालदीप का लॉरेंस के करीबियों से संबंधों की होगी जांच
विज्ञापन
पंचकूला। बहुचर्चित छात्रवृति घोटाले में रिश्वत लेने वाले आरोपी ईडी के सहायक निदेशक विशालदीप का नाम गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग से जुड़े कई शूटरों से जुड़ता नजर आ रहा है। जांच में यह भी जानकारी मिली है कि विशालदीप मुंबई के कुछ एक्ट्रेस के संपर्क में था। लॉरेंस बिश्नोई को भाई कहने वाली बालीवुड एक्ट्रेस सोमी अली और विशालदीप में क्या संबंध हैं, इस बारे में भी पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के आधार पर जांच के लिए सीआईए टीम मुंबई रवाना हो सकती है। जांच में जुटी टीम यह भी पता लगा रही है कि फोन पर धमकी देने वाले गैंगस्टर रोहित से आरोपी विशालदीप संपर्क में कैसे आया। इसकी जानकारी जुटाने के लिए पुलिस साइबर सेल की मदद ले रही है।
गैंगस्टर अंकेश लकड़ा का करीबी है रोहित
लॉरेंस बिश्नोई के अलावा तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर अंकेश लकड़ा के कहने पर कई मामलों में रोहित ने दिल्ली नांगलोई में मिठाई दुकानदार से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी। रुपया नहीं देने पर मिठाई की दुकान के बाहर भी फायरिंग करवाई थी। इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस और उसके करीबी शूटरों का नाम सामने आया था। इसके अलावा दिल्ली के कई अन्य मामलों में गैंगस्टर रोहित का नाम सामने आया था। इस मामले के बाद पंचकूला सेक्टर-16 रहने वाले विशाल बंसल को जान से मारने और 50 लाख की रंगदारी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
एक्ट्रेस ने लॉरेंस के नाम किया था मैसेज
बालीवुड दबंग सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली सोशल मीडिया में सक्रिय रहती है। उसने लॉरेंस बिश्नोई को भाई बोलते हुए पोस्ट किया था। सोमी अली ने गैंगस्टर की फोटो पोस्ट कर लिखा था कि यह लॉरेंस बिश्नोई के लिए सीधा मैसेज है। लिखा था कि नमस्ते लॉरेंस भाई, जानकारी मिली है कि आप जेल में रहते हुए जूम कॉल कर रहे हो, मुझे आपसे कुछ बातें करनी हैं। यह बताएं कि बात कैसे होगी। आगे एक्ट्रेस ने यह भी लिखा है कि वह राजस्थान में बने बिश्नोई समाज के मंदिर में दर्शन करने आना चाहती हैं।
पूजा के बाद आप से कुछ बातें हो जाएं। यकीन मानिए आपके फायदे की बातें हैं। मोबाइल नंबर मांगा था। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के बाद से बालीवुड अभिनेत्री का नाम लॉरेंस के साथ चर्चा में खूब आया था। बालीवुड की एक्ट्रेस सोमी अली का नाम लॉरेंस से जुड़ने की वजह से अब जांच टीम विशाल दीप से बालीवुड की किन अभिनेत्री से संपर्क रहा है इसके बारे में पूछताछ की जा रही है।
जान से मारने और 50 लाख रंगदारी का आरोप
सेक्टर-16 के रहने वाले रजनीश बंसल के भाई विकास बंसल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जान से मारने और 50 लाख रंगदारी का रिपोर्ट दर्ज किया है। इसी मामले में पंचकूला पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को मुंबई से काबू में लिया है। कोर्ट में पेश करके आरोपी को चार दिन का रिमांड लिया है। मामले को जांच कर रही सीआईए की टीम को पूछताछ में आरोपी के खिलाफ कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में रहने वाले बालीवुड अभिनेत्रियों से ईडी अफसर रहे विशाल दीप का किसके साथ संपर्क रहा है इसके बारे में जांच जारी है।