{"_id":"626067bbb5e8985ab938dc92","slug":"vis-president-gave-development-projects-worth-rs-4-crore-35-lakh-pkl-office-news-pkl448248896","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस अध्यक्ष ने 4 करोड़ 35 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं की दी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस अध्यक्ष ने 4 करोड़ 35 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं की दी सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बुधवार को करीब 4 करोड़ 35 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस मौके पर उन्होंने करीब 23 लाख रुपये की लागत से सेक्टर-6 वार्ड नंबर 2 के पार्क में बनाए गए ईपीडीएम फास्ट रबर ट्रैक का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास भी रखा। इनमें करीब 2.42 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर-6 के वार्ड नंबर-2 में तारकोल की सड़कों का निर्माण और अन्य विकास कार्य, करीब 1.25 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर-15 में वार्ड नंबर-5 में सामुदायिक शौचालय का निर्माण, कर्ब चैनल, ग्रिल्स, पेंटिंग द्वारा वार्ड की सुंदरता बढ़ाने का कार्य और सेक्टर-5 मनसा देवी कांप्लेक्स वार्ड नंबर-2 में 45 लाख रुपये की लागत से नाइट फूड स्ट्रीट का निर्माण शामिल है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह और मेयर कुलभूषण गोयल भी मौजूद थे।
सभी वेंडिंग जोन में बनेंगे शौचालय
ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि पंचकूला में स्थित सभी वेंडिंग जोन में शौचालयों की व्यवस्था करने का फैसला लिया गया है। इसकी शुरूआत सेक्टर-15 से की गई है, यहां उन्होंने बुधवार को सामुदायिक शौचालय के निर्माण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सेक्टर-6 में सभी सी-रोड का निर्माण किया जाएगा, इन पर करीब 2.42 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा और यह कार्य आगामी 15 से 20 दिन में पूरा कर लिया जाएगा।
हर सेक्टर के एक पार्क में बनेगा सिंथेटिक ट्रैक
सेक्टर-6 में ज्ञानचंद गुप्ता ने मकान नंबर 633 के सामने स्थित पार्क में ईपीडीएम फास्ट रबर ट्रैक का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पंचकूला और चंडीगढ में यह अपनी तरह का पहला पार्क है। इसी तरह का सिंथेटिक पार्क पंचकूला के प्रत्येक सेक्टर के किसी भी एक पार्क में बनाया जाएगा ताकि वरिष्ठ नागरिकों को सुबह शाम सैर करने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
इन चार जगह बनेंगी नाइट फूड स्ट्रीट
विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि नाइट फूड स्ट्रीट का कॉन्सेप्ट आज कई शहरों में सफलतापूर्वक चल रहा है। इसको देखते हुए पंचकूला में चार स्थानों पर नाइट फूड स्ट्रीट स्थापित की जाएंगी। प्रत्येक नाइट फूड स्ट्रीट पर करीब 45 लाख रुपये की लागत आएगी। यह परियोजना शुरू होने पर पंचकूला की एक नई सूरत सामने आएगी और नई पहचान बनेगी। पंचकूला के लोगों को विदेशों की तर्ज पर सुविधाएं यहीं उपलब्ध होंगी और इस तरह की परियोजनाएं स्थापित होने और नई सड़कों और प्रवेश द्वारों के निर्माण से कुछ ही दिनों में लोगों को एक नया और जीवंत ऊर्जावान (वाइब्रेंट) पंचकूला देखने का मिलेगा।
इस अवसर पर नगर निगम अधीक्षक अभियंता विजय गोयल, पार्षद जय कौशिक, हरेंद्र मलिक, सुरेश वर्मा, सोनिया सूद, सुनीत सिंगला, जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, सतपाल गुप्ता, जिला सचिव राजेंद्र नोनीवाल, मंडल अध्यक्ष युवराज कौशिक, संदीप यादव, मंडल महामंत्री महिपाल चैसाला, ओबीसी मोर्चा कोषाध्यक्ष जेपी जांगड़ा, मंडल आईटी प्रमुख मनन शर्मा और अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।