फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Virtual meeting: BJP Mahila Morcha officials brainstorm, state president Sumitra Chauhan fills up with female officials

वर्चुअल बैठक: भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने किया मंथन, प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने महिला पदाधिकारियों में भरा जोश

Mon, 24 May 2021 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Virtual meeting: BJP Mahila Morcha officials brainstorm, state president Sumitra Chauhan fills up with female officials
पंचकूला। भाजपा महिला मोर्चा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान के निर्देशानुसार पंचकूला जिला महामंत्री और पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष परमजीत कौर की अध्यक्षता में गूगल मीट का आयोजन किया गया। वर्चुअल बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष और महिला मोर्चा हरियाणा की प्रदेश प्रभारी संतोष यादव उपस्थित रहीं। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा व पूर्व विधायक लतिका शर्मा जबकि गेल की डायरेक्टर एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

परमजीत कौर ने वर्चुअल बैठक में शामिल सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत कर प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी और मंडल पदाधिकारी व नई जुड़ी महिलाओं का शीर्ष नेतृत्व से परिचय करवाया। प्रदेश अध्यक्ष बहन सुमित्रा चौहान ने कहा ‘जहां काम, वहां हम’ जिस कार्य से मुख्य रूप से महिलाओं की पहचान है। राष्ट्रीय महिला मोर्चा उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने कोरोना की जंग लड़ने के लिए केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में चर्चा की और बताया कि किस प्रकार इन सभी योजनाओं का लाभ लेकर सभी परिवार सुरक्षित हो सकते हैं।
विज्ञापन

पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ने इतिहास में महिलाओं के संघर्ष भरे जीवन पर चर्चा की। प्रदेश प्रभारी संतोष यादव ने कहा कि महिलाओं में सेवा भाव स्वाभाविक रूप से होता है। वर्चुअल बैठक में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री एवं जिला पंचकूला प्रभारी मीना चौहान, जिला परिषद की चेयरमैन रितु सिंगला, वाइस चेयरमैन बबली शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव महिला मोर्चा संघमित्रा सिवाच, प्रदेश प्रवक्ता रंजीता मेहता व पूर्व जिला सचिव वंदना गुप्ता तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभद्रा रोच भी सम्मिलित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed