फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Violation: liquor being sold in Panchkula, a case was registered against a liquor contractor in Pinjore, incident commander complained

उल्लंघन : पंचकूला में सरेआम बिक रही शराब, पिंजौर में एक शराब ठेकेदार पर मामला दर्ज, घटना कमांडर ने दी शिकायत

Wed, 12 May 2021 01:31 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Violation: liquor being sold in Panchkula, a case was registered against a liquor contractor in Pinjore, incident commander complained
पिंजौर। लॉकडाउन के नियमों का सरेआम उल्लंघन कर पंचकूला में जहां शराब ठेकेदार के कारिंदे पुलिस की नाक के नीचे खुलेआम शराब बेच रहे हैं, वहीं मंगलवार को पिंजौर में घटना कमांडर ने एक ठेका मालिक के खिलाफ शराब बेचने की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपी ठेकेदार सैली उर्फ हरबंस सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता एनके पायल एक्सईएन एचएसवीपी पंचकूला ने बताया कि उपायुक्त पंचकूला ने उनको पिंजौर क्षेत्र में घटना कमांडर कोविड तैनात किया हुआ है। उन्होंने बताया कि सोमवार को जब वे अपनी टीम के साथ पिंजौर क्षेत्र में निरीक्षण कर रहीं थीं, तो पिंजौर रत्तपुर, बद्दी रोड पर स्थित जय माता दी एंटरप्राइजेज ठेके के कारिंदे ठेके के एक तरफ से ग्राहकों को अंग्रेजी शराब, बीयर बेच रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जब उन्होंने ठेके के नजदीक जाकर कारिंदों को पकड़ने की कोशिश की तो वे मौके से भाग गए। घटना कमांडर के जानकारी जुटाने पर शराब का ठेका सैली उर्फ हरबंस सिंह का निकला। उन्होंने बताया कि ठेकेदार ने सरकार द्वारा करोना महामारी के संबंध में दिए निर्देशों की अवहेलना की है। पुलिस ने आईपीसी की धारा-188, 269, 270 सहित 51 डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट-2005 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करियाना की दुकान में बेच रहा था शराब, किया गिरफ्तार
पिंजौर। पुलिस ने शराब बेचने के दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पहले मामले में पुलिस को सूचना मिली कि गुरमुख निवासी चौणा चौक करियाना की दुकान में शराब बेच रहा है। पुलिस ने दुकान पर छापा मारा तो वहां से 20 बोतल, 28 बोतल हॉफ देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने गुरमुख सिंह से लाइसेंस या परमिट दिखाने को कहा तो वह शराब बेचने का कोई परमिट नहीं दिखा सका।

पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में गुरमुख को काबू कर आगे की जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में पुलिस टीम पिंजौर गार्डन के समीप मौजूद थी। उस दौरान एक व्यक्ति मल्लाह चौक से पिंजौर मुख्य बाजार की तरफ आ रहा था। पुलिस को देखकर वह वापस जाने लगा तो शक के आधार पर उसकी तलाशी ली। आरोपी से 5 बोतल देसी शराब बरामद हुई। पूछने पर उसने अपना नाम महिंद्र पाल निवासी सैनी मोहल्ला पिंजौर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed