फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Villagers demonstrated against tippers, blocked the road

Panchkula News: टिप्परों के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, लगाया जाम

Fri, 22 Mar 2024 03:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated against tippers, blocked the road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरवाला। नगर निगम वार्ड नंबर-20 के गांव कोट के ग्रामीण आजकल गांव की आबादी के मार्ग से रेत, बजरी व मिट्टी से भरे ओवरलोडेड टिप्परों के गुजरने की समस्या से परेशान हैं। यह ओवरलोडेड टिप्पर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। इससे ग्रामीण में काफी रोष देखने को मिल रहा है। ग्रामीण राजेश कुमार, सुनील कुमार, रविंद्र कुमार, विवेक, संजीव, सुखबीर सिंह, पाल सिंह, संजीव, भूपेंद्र सिंह, रमेश, मंगतराम ने बताया कि वीरवार को एक ओवरलोड और ओवरस्पीड टिप्पर ने सड़क किनारे खड़े गांव के सुनील कुमार और पवन गुप्ता को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई।
गुस्साए ग्रामीणों ने इकट्ठे होकर ओवरलोड टिप्पर मलिकों और चालकों के खिलाफ प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। इस घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग पर स्थित ग्रामीणों को अपने घरों और दुकानों के सामने से गुजरना मुश्किल हो गया है। ऐसे में उन्हें डर सताता है कि कहीं घरों से बाहर निकलते व स्कूल जाते बच्चों को यह ओवरलोडेड टिप्पर अपनी चपेट में न ले ले। ग्रामीणों ने बताया कि दिन-रात रेत, मिट्टी, बजरी से भरे ओवरलोडेड टिप्पर यहां पर गुजरते समय यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ाते सरेआम दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों में काफी रोष देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि वह अपनी इस समस्या को लेकर कई बार रामगढ़ पुलिस को भी अवगत करवा चुके हैं लेकिन आज तक पुलिस की ओर से भी इनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया है। ग्रामीणों ने चेतावनी देकर कहा कि अगर यहां पर कोई बड़ा हादसा होता है तो उसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन में पुलिस विभाग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed