फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Vikas Kaushik informed the auto drivers about the Flag Code of India

आटो चालकों को फ्लैग कोड ऑफ इंडिया की दी जानकारी

Mon, 08 Aug 2022 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Vikas Kaushik informed the auto drivers about the Flag Code of India
पंचकूला। हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर निगम द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी विकास कौशिक ने ऑटो चालकों को फ्लैग कोड ऑफ इंडिया 2022 की जानकारी दी। उन्होंने ऑटो चालकों से कहा कि तिरंगा का सम्मान सबकी जिम्मेदारी है। विकास कौशिक ने बताया कि बताया कि यह अभियान इस साल स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुरू किया गया है। अभियान नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम भी करेगा। हर भारतवासी को अपने घर में तिरंगा फहराने के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। विकास कौशिक ने बताया कि हर घर तिरंगा के दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान रखें। फ्लैग कोड आफ इंडिया 2022 के तहत राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा या जमीन से छूते हुए और सिंगल फ्लैग पोल से नहीं फहरा सकते हैं। इसके अलावा तिरंगे को शरीर पर लपेटा नहीं जा सकता है। झंडे का प्रयोग व्यावसायिक उद्देश्य के लिए नही किया जाए, किसी व्यक्ति या वस्तु को सलामी देने के लिए झंडे को नही झुकाया जाए, झंडे का प्रयोग किसी वर्दी या पोशाक के रूप में नहीं किया जाएगा, झंडे को रुमाल, तकियों या किसी अन्य ड्रेस पर नहीं छापा जा सकता है, झंडे का प्रयोग किसी भवन में पर्दा लगाने के लिए नही किया जाएगा, किसी भी प्रकार का विज्ञापन/अधिसूचना/अभिलेख ध्वज पर नहीं लिखा जाना चाहिए, झंडे को वाहन, रेलगाड़ी, नाव, वायुयान की छत इत्यादि को ढकने के काम में इस्तेमाल नहीं किया जाएगा, किसी दूसरे झंडे को भारतीय झंडे के बराबर ऊंचाई या उससे ऊपर नहीं फहराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed