{"_id":"6ad91ba29188224b9d011695","slug":"vijayadashami-festival-celebrated-in-raipurrani-with-the-burning-of-ravana-effigies-panchkula-news-c-87-1-pan1007-142899-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: रायपुररानी में रावण दहन के साथ मनाया विजयदशमी पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: रायपुररानी में रावण दहन के साथ मनाया विजयदशमी पर्व
विज्ञापन
शोभायात्रा निकाली, महिलाओं की पूजा-अर्चना रही आकर्षण का केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। रायपुररानी में मंगलवार को श्री कृष्णा ड्रामाटिक क्लब की ओर से विजयदशमी पर शोभायात्रा निकाली गई। त्रिलोकपुर चौक से शुरू हुई यात्रा सरकारी स्कूल, एमजी हाई स्कूल, रिंग रोड और मेन बाजार से होते हुए थाना मार्ग के रास्ते नेताजी स्टेडियम पहुंची। यहां श्रीराम के अग्निबाण से रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। इसे देखने के लिए कस्बे और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
समारोह में महिलाओं की ओर से रावण की विशेष पूजा-अर्चना करना आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा का शुभारंभ पंच राम सैनी, पल्लव बंसल, मोनिका बंसल, पंकज गर्ग, निशु गर्ग, भास्कर दत्त, ईशा गोयल, विनीत जैन, रुपाली जैन, केसी मित्तल और रिंकू सरपंच मंडलाये ने किया।
क्लब के चेयरमैन सोनू गुप्ता, प्रधान आशीष अग्रवाल, सचिव कपिल शर्मा, मंच संचालक राजेश पराशर, डायरेक्टर कमल जुनेजा और विवेक गोयल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। क्लब सदस्यों ने कहा कि विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व अहंकार और बुराइयों को त्यागकर सत्य व धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देता है।